1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट डाइट में शामिल करें खीरा, अपने आप काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट डाइट में शामिल करें खीरा, अपने आप काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 27, 2021 07:31 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 07:31 pm IST

खीरे में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो कि ब्लड में मौजूद शर्करा को कम करने में मदद करता है। जानिए शुगर पेशेंट किस तरह से खीरे का सेवन करें जिससे ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहे।

Kheera- India TV Hindi
Kheera Image Source : INSTAGRAM/ ROBINSROOTS

आजकल डायबिटीज एक आम समस्या है। ज्यादातर लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। ऐसे में दवाइयों के अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे से भी शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा खीरे का है। खीरा आजकल बाजार में आपको हर मौसम में आराम से मिल जाएगा। खीरे में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो कि ब्लड में मौजूद शर्करा को कम करने में मदद करता है। जानिए शुगर पेशेंट किस तरह से खीरे का सेवन करें जिससे ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहे।

डायबिटीज पेशेंट इस तरह करें भिंडी का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

मधुमेह रोगी करें खीरे का सेवन

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि खीरा ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि ये डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेगा। खीरा शुगर पेशेंट के रक्त में मौजूद शर्करा को सोखने के अलावा शर्करा के पाचन को भी धीमा करने में सहायता करता है। इसी वजह से शुगर के रोगी को अपनी डाइट में खीरे को शामिल करना चाहिए।

Kheera
Image Source : INSTAGRAM/AYAKA.NATURALKheera 

डायबिटीज पेशेंट कई तरह से कर सकते हैं खीरे को डाइट में शामिल

खीरे का सूप
खीरे का सूप बनाकर भी डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें दही भी मिला सकते हैं। ये दोनों ही शुगर को कंट्रोल करने में असरदार है।

डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें त्रिफला का सेवन, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

खीरे का सलाद
अगर आप खीरे का सूप नहीं पीना चाहते तो रोजाना खीरे को सलाद के रूप में खाएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।

खीरे का रायता भी लाभकारी
इसके अलावा डायबिटीज पेशेंट खीरे के रायते का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करके दही में डालकर खाएं।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।