1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शुगर के मरीज भी खा सकते हैं मीठा, बस रखना होगा इन बातों का ख्याल

शुगर के मरीज भी खा सकते हैं मीठा, बस रखना होगा इन बातों का ख्याल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 17, 2023 02:18 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 02:18 pm IST

शुगर ज़्यादा बढ़ने पर इसके मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होता है। अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं और मीठा के लिए तरस जाते हैं तो इन कुछ चीज़ों का आप सेवन कर सकते हैं।

Diabetes - India TV Hindi
Diabetes Image Source : FREEPIK

डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति अक्सर खाने वाली कई चीज़ों को लेकर तरस जाते हैं खासकर मीठी चीज़ें। इस बीमारी से पीड़ितों का मन मीठे की ओर अपने आप खींचा चला जाता है। लेकिन अपनी बीमारी के चलते वो अपना मन मार लेते हैं। शुगर ज़्यादा बढ़ने पर इसके मरीजों को अपने खान पाना पर विशेष ध्यान देना होता है। अगर आप भी इस बीमारी से पीड़ित हैं और मीठा खाने से घबराते हैं और तरस भी जाते हैं तो अब आप इन मीठी चीज़ों का सेवन कर सकते हैं। हांलाकि आपको ऐसा करने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आपका मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप कुछ चीजों का सेवन आसानी से कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन सी हैं वो चीज़ें जिनसे  डायबिटीज के मरीज अपनी मिठास की प्यास को भुजा सकते हैं।

खाने के बाद अगर आप भी जाते हैं बार-बार पेशाब, तो इस समस्या को न करें इग्नोर वरना इन साइलेंट बीमरियों के हो जाएंगे शिकार

डायबिटीज में इन मीठी चीजों का कर सकते हैं सेवन

  1. फल: डायबिटीज के मरीज सभी तरह फलों का सेवन कर सकते हैं। फलों से आपके शरीर को कई जरूरी तत्व मिलते हैं। लेकिन फलों का सेवन करते वक्त इसकी मात्रा का खास ख्याल रखें। यानी कोई भी फल आधे या फिर एक से ज्यादा ना हो। अगर आप ज्यादा फल का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

  2. स्मूदी :यदि आप डायबिटीज के मरीज है और आपका कुछ मीठा खाने की जगह कुछ मीठा पीने का मन है तो आप फलों से बनी स्मूदी पी सकती है। बस इस बात का खास ध्यान रखें कि इसमें शुगर की मात्रा बेहद कम हो। 

  3. हलवा : डायबिटीज के मरीज हलवा का भी सेवन कर सकते हैं। सही सुना आपने, हांलाकि इसको केवल नाश्ते में ही लें और इस बात का ध्यान रखें कि इसमें शुगर की मात्रा बेहद कम हो। 
  4. डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट में बाकि चॉकलेटों की तुलना में चीनी की मात्रा काफी कम होता है। इसे खाने से डायबिटीज के मरीजो के शुगर लेवल बढ़ने का कोई खतरा नहीं होता है। आप इसके एक से दो स्लाईस खा सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

इस समय इलायची का सेवन करने से बढ़ती है पुरुषों की ताकत, इन समस्याओं में भी है बेहद कारगर

ये बैक्टीरिया करते हैं पेट की गंदगी का जड़ से सफाया और डाइजेशन को दुरुस्त, जानें किन सुपरफूड के सेवन से बढ़ेगी इनकी संख्या

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।