1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी कार्ब, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी कार्ब, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Aug 12, 2021 04:29 pm IST,  Updated : Aug 12, 2021 04:55 pm IST

डायबिटीज मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए शुगर लेवल कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। ये तभी हो सकता है जब डाइट का खास ख्याल रखा जाए। इन 5 हेल्दी कार्ब को डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखा जा सकता है।

blood sugar level - India TV Hindi
5 हेल्दी कार्ब जिनसे कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल  Image Source : INDIA TV

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसा करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जिससे मरीज केवल दवाइयों के सहारे नहीं रहता पड़ता। शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करना चाहिए। आपको ऐसा खाना लेना चाहिए, जिससे शरीर को पोषण मिले और ब्लड शुगर कंट्रोल रहे। 

डायबिटीज के बहुत से मरीज अपनी डाइट से कार्ब्स को हटा देते हैं। लेकिन इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। आपको कार्ब्स हटाने की बजाय हेल्दी कार्ब अपने खाने में शामिल करने की जरूरत है। ये आपके लिए कई तरह से फायेदमंद हो सकता है।  

ये संकेत बताते हैं कि आप Low BP के हो गए हैं शिकार, ये घरेलू उपाय करेंगे कंट्रोल

शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी कार्ब्स 

हेल्दी कार्ब वाले साबुत अनाज

अगर आप ब्लड शुगर के पेशेंट हैं और आपका शुगर लेवल बढ़ा रहता है तो खाने से सफेद चीजें जैसे- मैदा, पास्ता, चावल, ब्रेड पूरी तरह से हटा दें। इनकी जगह साबुत अनाज, चोकर या मल्टीग्रेन वाली रोटी खाने में शामिल करें। साबुत अनाज में जौ और क्विनोआ और ब्राउन राइस भी आप खा सकते हैं। रागी, बाजरा भी डायबिटीज के मरीजों को फायदा करता है। इनसे शरीर को हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर मिलेगा। 

नाश्ते में लें ओट्स

oats
Image Source : PIXABAY ओट्स 

डायबिटीज मरीजों के लिए नाश्तें में ओट्स का सेवन करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में ओट्स काफी मदद करता है। इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है जिससे पेट सही रहता है। इसके अलावा इसमें कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ओट्स खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती। आप इसे दूध में पका कर भी खा सकते हैं। 

लंच और डिनर में खाएं दालें

डायबिटीज के मरीजों का अक्सर ब्लड प्रेशर का संतुलन भी बिगड़ जाता है। ऐसे में दाल खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। दालों में प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और दूसरे पोषक तत्व होते हैं। 

रोजाना खाएं फल

डायबिटीज के मरीजों के नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिए। फलों को हेल्दी कार्ब्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। फलों में नेचुरल शुगर होती है। विटामिन और जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। डायबिटीज के मरीज सेब, अंगूर, जामुन और केले भी खा सकते हैं। आपको आम, लीची और चीकू जैसे मीठे फल कम खाने चाहिए।

डाइट में शामिल करें शकरकंद

डायबिटीज के मरीजों को खाने में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आप डाइट में गाजर और शकरकंद जरूर शामिल करें। हेल्थ के लिए ये दोनों चीजें काफी फायदेमंद हैं। शकरकंद में फाइबर बहुत होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

Health Tips: आंवले और पालक के जूस से बढ़ेगी आंखों की रोशनी, थकावट भी होगी दूर

कान में गंदगी हो गई है? इन घरेलू नुस्खों से कान साफ करने में मिलेगी मदद

AC रूम में जाते ही नाक बंद हो जाती है, आती हैं छींकें, कहीं आप भी तो इस एलर्जी के शिकार नहीं!

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।