देश दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इस समस्या को सिर्फ एक बेहतर डाइट से ही कंट्रोल किया जा सकता है और अगर डाइट में सलाद को शामिल कर लिया जाए तो एक नहीं कई बीमारियों से खुद का बचाव किया जा सकता है। सलाद में कई तरह के विटामिन और प्रोटीन मिलते हैं। दरअसल, जब हम साबुत और कच्ची चीजों का सेवन करते हैं तो हमारी सेहत को कई फायदे होते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं सलाद का सेवन शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद क्यों है?
Related Stories
डायबिटीज में सलाद खाने के फायदे
जब सलाद का सेवन डायबिटीज के मरीज करते हैं तो इससे उन्हें आम लोगों की तुलना में कहीं ज़्यादा फायदा होता है। दरअसल, सलाद में फाइबर और रफेज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कमजोर मेटाबोलिज्म को तेज कर शुगर पचाने वाले इंसुलिन हार्मोन का प्रोडक्शन लेवल बढ़ाते हैं। इसलिए डायबिटीज में सलाद का सेवन करना चाहिए।
किस तरह के सलाद का करें सेवन?
-
हरी सब्जियों से भरपूर सलाद: शुगर के मरीजों के लिए हरी सलाद यानी हरी सब्जियों के सलाद का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद है। हरी सब्जियों के सलाद में आप ब्रोकली, गोभी, गाजर, बीटरूट, खीरा, ककड़ी, धनिया पत्ता का सलाद ले सकते हैं। आप हाफ फ्राई कर और कच्चा दोनों तरह से सलाद का सेवन कर सकते हैं।
-
फाइबर से भरपूर सलाद: डायबिटीज के मरीजों को फिबर युक्त सलाद का सेवन करना चाहिए। स्प्राउट्समें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाने के साथ डायबिटीज में मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है। आप स्प्राउट्स में मूंग, चना और मेथी को भिगोकर रख दें और फिर इनका स्प्राउट्स सलाद बना कर सेवन करें।
ये समस्याएं भी होंगी दूर
सलाद का ज़्यादा सेवन करने से आपका वजन भी आसानी से कंट्रोल होगा। सलाद में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। फाइबर युक्त सलाद का सेवन करने से दिल की सेहत भी दुरुस्त होती है। सलाद का ज़्यादा सेवन करने से आपक पाचन तंत्र मजबूत होता है और मल त्यागने में आसानी होती है जिससे कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है।