1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पैर में दिख रहे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल

पैर में दिख रहे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 21, 2022 08:46 am IST,  Updated : Mar 21, 2022 09:32 am IST

आज हम आपको बताएंगे पैरों में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो ये बताते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है।

Diabetes - India TV Hindi
Diabetes  Image Source : FREEPIK

Highlights

  • पहला संकेत है पैरों का सुन्न पड़ना।
  • दूसरा संकेत है पैरों में सूजन आना।

आजकल डायबिटीज एक आप समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं फिर चाहें वो बड़े हो या युवा। इस बीमारी में पीड़ित मरीजों के शरीर से पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता है जिस वजह से डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहता है। ऐसे में जिन मरीजों की डायबिटीज कंट्रोल में नहीं रहती है उनका दिल से संबंधित बीमारी, स्ट्रोक आदि जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे पैरों में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो ये बताते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में। 

डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, बैलेंस में रहेगा ब्लड शुगर 

पैरों का सुन्न पड़ना

पहला संकेत है पैरों का सुन्न पड़ना। अगर आपके पैर सुन्न पड़ गए हैं तो इसका मतलब आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो जिन लोगों के बॉडी में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा होता है उन लोगों के शरीर में खून का संचार प्रभावित होता है। इसलिए ऐसे लोगों के पैरों मे भी कोई हरकत महसूस नहीं हो पाती है यानी इन्हें किसी तरह का दर्द का अहसास नहीं हो पाता है। 

पैरों में सूजन आना

आमतौर पर लंबे समय तक एक ही पोजीशन में खड़े या फिर बैठें रहने से लोगों के पैर में सूजन आ जाती है। लेकिन इसका एक और कारण ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना भी हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो अगर आपके पैरों में लगातार सूजन की समस्या हो रही है तो इसका मतलब हो सकता है कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हो। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर किडनी को हेल्दी बनाए रखने में बेहद काम की चीज है सीताफल स्मूदी, यूं बनाएं

पैरों में हुए घाव को ठीक होने में ज्यादा समय लगना

अगर किसी के पैरों में कोई घाव हो गया हो और उसे भरने या ठीक होने में अधिक टाइम लग रहा है तो इसका मतलब आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार ब्लड शुगर लेवल बढ़ा होने की वजह से बॉडी में बैक्टीरिया फैलने लगता है जिसके चलते मरीजों में इंफेक्शन और घाव होने लगते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

बेहद चमत्कारी है ये पारद का कड़ा, हाथ-पैर में दर्द से लेकर मानसिक पीड़ा तक करता है दूर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।