1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन D, D2 और D3 में है बड़ा अंतर, जानें शरीर को किसकी होती है जरूरत?

विटामिन D, D2 और D3 में है बड़ा अंतर, जानें शरीर को किसकी होती है जरूरत?

 Published : Feb 16, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 04:20 pm IST

हमारे आसपास इन दिनों Vitamin D को लेकर खूब सारी बातें हो रही हैं। पर हम में से बहुत कम ही लोगों को मालूम है कि ये क्या है और विटामिन डी2 और विटामिन डी3 से ये कैसे अलग है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Difference between D, D2 and D3- India TV Hindi
Difference between D, D2 and D3 Image Source : SOCIAL

Vitamin D: विटामिन डी शरीर के कई अंगों के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये एक ऐसा विटामिन है जो कि कैल्शियम को ऑब्जर्व करने और और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा भी विटामिन डी के कई फायदे हैं बस समझने वाली बात ये है कि विटामिन डी, डी1 और डी2 में क्या अंतर है। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है तो आइए हम आपको बताते हैं इस बारे में विस्तार से।

Vitamin D क्या है 

विटामिन डी मांसपेशियों के काम का समर्थन कर सकता है। विटामिन डी मांसपेशियों की कोशिकाओं में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो मांसपेशियों के संकुचन और आराम के लिए जरूरी है। ये मांसपेशियों की कमजोरी और दर्द को रोकने में मदद कर सकता है।

गैस, एसिडिटी, पेट में जलन और खट्टी डकार, बन सकती है अल्सर कोलाइटिस का कारण, स्वामी रामदेव से जानें इलाज

Vitamin D2 क्या है?

पेड़-पौधों और फंगस को विटामिन डी2 की जरूरत होती है।  विटामिन डी2 अल्ट्रावायलेट लाइट से मिलकर बनता  है, जिसे एर्गोकैल्सीफेरोल भी कहा जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर डेयरी, पौधे-आधारित दूध के विकल्प और गरिष्ठ खाद्य पदार्थों में किया जाता है।  यानी जब आप दूध पीते हैं, संतरा खाते हैं या मोटे अनाजों का सेवन करते हैं तो आप विटामिन डी 2 लेते हैं। 

vitamin D, D2 and D3
Image Source : SOCIALvitamin D, D2 and D3

पानी पीने का भी होता है सही वक्त, सही मात्रा और सही तरीका, इन 4 परिस्थितियों में कतई पानी न पिएं

Vitamin D3 क्या है?

सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर आपकी त्वचा में विटामिन डी3 या कोलेकैल्सिफेरॉल (cholecalciferol) बनता है। खून में विटामिन डी का स्तर बढ़ाने के लिए शरीर को सूरज को रोशनी चाहिए होती है और ये असल में विटामिन डी3 है। ये हड्डियों को हेल्दी रखने और इसकी बनावट को बनाए रखने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको विटामिन डी3 का सेवन करना चाहिए। तो, तरह आरको समझना चाहिए कि विटामिन डी. विटामिन डी2 और विटामिन डी 3 में अंतर क्या है और ये कैसे आपकी सेहत के लिए काम कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।