1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डॉक्टर बिमल छाजेर ने बताया कौन सी एक गलती आपके दिल को कर सकती है कमजोर?

डॉक्टर बिमल छाजेर ने बताया कौन सी एक गलती आपके दिल को कर सकती है कमजोर?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 15, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 04:50 pm IST

अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इस गलती को दोहराने से बचें। हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेर बता रहे हैं वह कौन सी गलती है?

हार्ट हेल्थ टिप्स- India TV Hindi
हार्ट हेल्थ टिप्स Image Source : UNSPLASH

दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है, लेकिन बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल में कुछ छोटी-छोटी गलतियां जैसे खराब खानपान, एक्सरसाइज़ की कमी जैसी आदतों का असर दिल की सेहत पर तेजी से पड़ सकता है। लेकिन, इन सबके अलावा एक और गलती  है जो आपके हार्ट को कमजोर बना रही है और वह है स्ट्रेस। बहुत ज़्यादा तनाव लेना आपके हार्ट हेल्थ एक लिए अच्छा नहीं माना जाता है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि स्ट्रेस कैसे आपके हार्ट को कमजोर बना रहा है और आप कैसे आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

बहुत ज़्यादा स्ट्रेस क्यों है हार्ट के लिए खतरनाक

  • तनाव का सीधा असर दिल पर होता है: तनाव हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। इसे साइकोलॉजिकल स्ट्रेस भी कहते हैं। जब दिमाग में बहुत ज़्यादा तनाव रहता है तो उसका सीधा असर दिल पर पड़ता है। तनाव लेने से कोर्टिसोल लेवल तेजी से बढ़ता है जिससे दिल की धड़कन भी तेजी से बढ़ने लगती है और इस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों की वजह हो सकता है।

  • अकेलापन भी है बड़ी वजह: डॉक्टर बिमल छाजेर कहते हैं कि हार्ट की बीमारी के पीछे लोगों में अकेलापन भी एक बड़ी वजह बनकर सामने आया है। अकेले रहने वाले लोगों में कोर्टिसोल लेवल ज़्यादा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में शरीर में लगातार स्ट्रेस बढ़ता है जिससे बीपी और सूजन की समस्या भी तेजी से बढ़ती है और लोग हार्ट के मरीज बन जाते हैं। ऐसे में अपने आप को हेल्दी रखने के लिए ज़रूरी है कि अपना सोशल सर्कल बनाएं। लोगों से मिले जुलें। यह आदत आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए स्ट्रेस को कम करने के अलावा अपनी जीवनशैली बेहतर करें। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। जंक फूड और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। रोजाना एक घंटे तक वर्कआउट करें। साथ ही अपनी वर्कआउट रूटीन में वॉक को ज़रूर शामिल करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।