1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती है? जानें क्या कहते हैं बाल रोग विशेषज्ञ

क्या काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती है? जानें क्या कहते हैं बाल रोग विशेषज्ञ

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 11, 2025 06:30 am IST,  Updated : Oct 11, 2025 06:30 am IST

आपने अक्सर घरों में ये कहते सुना होगा कि छोटे बच्चों को काजल लगाने से उनकी आंखें बड़ी और खूबसूरत होती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है। यहां बाल रोग विशेषज्ञ से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं।

क्या काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती है? - India TV Hindi
क्या काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती है? Image Source : FREEPIK

जब भी किसी घर में बच्चा जन्म लेते हैं, तो घर में खुशी की लहर दौर पड़ती है। घर के सभी सदस्य बच्चों पर खूब लार प्यार लुटाते हैं। दादी-नानी हो या मम्मी-चाची सभी छोटे बच्चों को तेल मालिश करने के साथ ही काजल भी लगाती हैं। बच्चों के आंखों में काजल लगाने की परंपरा आज की नहीं बल्कि सदियों पुरानी है। घर के बड़े बुजर्गों का ऐसा  मानना है कि काजल लगाने से बच्चों के आंख बड़े होते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है, या फिर सिर्फ सुनी-सुनाई बातें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय बिनोद से ये जानने की कोशिश करेंगे कि बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं और साथ ही ये भी जानेंगे कि काजल लगाने से बच्चों की आंखों बड़ी होती है या फिर ये सिर्फ एक मिथ है। 

काजल लगाना चाहिए या नहीं

बच्चों को काजल लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता है, और ज़्यादातर डॉक्टर इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं देते हैं। बच्चों की आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं। काजल लगाने से आंखों में जलन, खुजली या एलर्जी हो सकती है। काजल लगाने से बच्चों के आंसू नली जाम हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों को भूलकर भी काजल न लगाएं। 

क्या काजल लगाने से आंखें बड़ी होती है? 

बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय बिनोद का कहना है कि यह एक मिथक है जो कई परिवारों में प्रचलित है। काजल लगाने से आंखें केवल बड़ी दिख सकती हैं, क्योंकि काजल एक बाहरी रंगत देता है जो आंखों को और अधिक उभरा हुआ या चमकदार दिखा सकता है, लेकिन यह वास्तव में आंखों के आकार को नहीं बढ़ाता है। उनका मानना है कि काजल, खासकर बाजार में मिलने वाले काजल में, लेड जैसे हानिकारक तत्व हो सकते हैं जो बच्चों की नाजुक आंखों में जलन, लालिमा और इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। वहीं कभी-कभी ट्रेकोमा जैसी गंभीर आंखों की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में छोटे बच्चों को काजल लगाने से बचना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: 

मटन चिकन नहीं बल्कि इस देसी चीज को खाकर वरिंदर घुमन ने बनाई थी फौलादी शरीर, जान लें बॉडी बिल्डर का क्या था डाइट प्लान

भारत में तेजी से बढ़ रहे Heart Attack के मामले, स्वामी रामदेव ने बताया दिल को स्वस्थ्य कैसे रखा जाए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।