1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में रोज पिएं गाजर का जूस, बाल भी बांका नहीं कर पाएंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

सर्दियों में रोज पिएं गाजर का जूस, बाल भी बांका नहीं कर पाएंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 14, 2025 09:30 pm IST,  Updated : Dec 14, 2025 09:30 pm IST

Carrot juice health benefits: गाजर के जूस में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए इस जूस को पीने के कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।

गाजर का जूस- India TV Hindi
गाजर का जूस Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में गाजर का जिक्र हो तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में गाजर का हलवा ही आता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि गाजर में मौजूद तमाम तत्व सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। क्या आप औषधीय गुणों से भरपूर गाजर का जूस पीने के जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको हर रोज गाजर का जूस पीना शुरू कर देना चाहिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर अपने शरीर में पॉजिटिव बदलाव महसूस होने लग जाएंगे।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे- सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी की वजह से अक्सर सर्दी, जुकाम, वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। गाजर का जूस पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं और सेहत से जुड़ी इन समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर गाजर का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

गट और हार्ट के लिए फायदेमंद- सर्दियों में गाजर का जूस पीकर गट हेल्थ को सुधारा जा सकता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोका जा सकता है। इतना ही नहीं गाजर के जूस को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की समस्या पर काबू पाने के लिए भी गाजर के जूस को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

बढ़ाए आंखों की रोशनी- गाजर के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। सर्दियों में ज्यादातर लोग कम पानी पीते हैं। गाजर का जूस बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में कारगर साबित हो सकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए भी गाजर का जूस पीने की सलाह दी जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से गाजर के जूस का सेवन करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।