1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, कम होने लगेगा वजन, मिलेंगे गजब के फायदे

रोज खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, कम होने लगेगा वजन, मिलेंगे गजब के फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 25, 2024 06:30 am IST,  Updated : Dec 25, 2024 06:30 am IST

क्या आप जानते हैं कि जीरा वॉटर आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए जीरे के पानी के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

जीरे का पानी- India TV Hindi
जीरे का पानी Image Source : SOCIAL

क्या आपको भी यही लगता है कि किचन में रखे मसाले महज खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किचन में रखा साधारण जीरा आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। जीरे के पानी में मौजूद औषधीय गुण आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी

जीरे के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि इस ड्रिंक को वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं जीरे का पानी पीकर आप अपनी हड्डियों की सेहत को भी मजबूत बना सकते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

जीरा वॉटर आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव करके पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा जीरे का पानी पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज नियम से खाली पेट इस नेचुरल ड्रिंक को पीना शुरू कर देना चाहिए।

कैसे बनाएं जीरे का पानी?

जीरा वॉटर बनाने के लिए आपको एक पैन में एक गिलास पानी डालना है। अब आपको इसमें एक स्पून जीरा एड करके इसे लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह से उबाल लेना है। इसके बाद जीरे के पानी को हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। अब आप इसे एक गिलास में छान लीजिए और इस नेचुरल ड्रिंक को पीकर अपने दिन की शुरुआत कीजिए। आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई देने लग जाएंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।