1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट पानी में ये मसाला मिलाकर पीने से मोटापा हो सकता है कम, हाज़मा भी होगा दुरुस्त; जानें कैसे बनाएं?

सुबह खाली पेट पानी में ये मसाला मिलाकर पीने से मोटापा हो सकता है कम, हाज़मा भी होगा दुरुस्त; जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 04, 2024 07:48 am IST,  Updated : May 04, 2024 07:48 am IST

​अगर आपका वजन भी तेजी से बढ़ा रहा है और हाज़मा हमेशा गड़बड़ रहता है तो सुबह खाली पेट पानी में ये मसाला डालकर पियें। इससे न केवल आपका मोटापा कम होगा बल्कि सेहत से जुड़े और कई फायदे मिलेंगे।

जीरा पानी पीने के फायदे - India TV Hindi
जीरा पानी पीने के फायदे Image Source : SOCIAL

रसोईघर में मौजूद मसाले सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं होते बल्कि वे आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है जीरा!  इसका इस्तेमाल दाल, सब्जियों में तड़का देने और स्वाद को बढ़ाने के लिए होता है। जीरा, खाने को तो स्वादिष्ट बनाता लेकिन आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मोटापे को कम करने में और हाज़मा को दुरुस्त करने में बेहद प्रभावकारी है। चलिए आपको बताते हैं सुबह खाली पेट जीरा का पानी पीने से आपको क्या फायदे होंगे?

Related Stories

वजन कम करने वाले लोगों के लिए जीरा का पानी बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, जीरा में केवल 7 कैलोरी पायी जाती है इसलिए यह आपका वजन घटाने के लिए फायदेमंद है। जीरा न केवल तेज़ी से वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि खून में मौजूद हानिकारक लिपिड के स्तर को कम करता है। 

हाज़मा करे सही: जीरा आपका हाज़मा दुरुस्त करने में बेहद कारगर है। जीरे में थाइमोल और एसेंशिल ऑइल होते हैं जो स्लाइवेरी ग्लैंड ( मुंह को साफ़ रखने के साथ चबाने, निगलने और पाचन प्रक्रिया में मदद करता है ) को स्टिम्युलेट करते हैं जिससे पाचन आसान हो जाता है। इसलिए कमज़ोर पाचन तंत्र वाले लोगों को अपन पाचन दुरुस्त करने के लिए सुबह के समय खाली पेट जीरा पानी पीने की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं।

इन परेशानियों में भी है कारगर:

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए: कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता होने से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में बहुत जली आते हैं।ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं।साथ ही कई कई प्रकार की मौसमी बीमारियां के प्रकोप से भी बचे रह सकते हैं।

​कोलेस्ट्रॉल कम करे: कई अध्ययनों के मुताबिक़ जीरा बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। ऐसे में जो लोग अपने दिल की सेहत दुरुस्त रखें चाहते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की समस्या से बचे रहना चाहते हैं, वह इसका इस्तेमाल शुरू कर दें।

कैसे करें इस्तेमाल?

सुबह के समय 1 चम्मच जीरा को गर्म पानी में उबालकर पीने से आपका वजन तेजी से कम होगा। जो लोग वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें जीरा का पानी जरूर पीना चाहिए। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ जीरा पानी पीकर आप वजन नहीं कम कर सकते। इसके अलावा आपको नियमित तौर पर व्यायाम और बेहतर डाइट भी लेना होगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।