1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को होंगे फायदे, ये बीमारियां होंगी दूर; जानें कब पीना है लाभकारी?

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को होंगे फायदे, ये बीमारियां होंगी दूर; जानें कब पीना है लाभकारी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 22, 2024 02:51 pm IST,  Updated : Feb 22, 2024 02:54 pm IST

दूध पीकर हम केवल फ्रेश महसूस नहीं करते हैं, बल्कि इससे हमें कई फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध को अगर दालचीनी के साथ मिलाकर पिया जाए तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है।

Cinnamon Milk - India TV Hindi
Cinnamon Milk Image Source : SOCIAL

दूध हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं। दूध पीकर हम केवल फ्रेश महसूस नहीं करते हैं, बल्कि इससे हमें कई फायदे होते हैं। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर एनर्जी से भर जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध को अगर दालचीनी के साथ मिलाकर पिया जाए तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। दालचीनी में विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाई जाती है। इसलिए जब इन्हें मिक्स कर के पिया जाये तो बॉडी को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसके फायदे क्या हैं?

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को होंगे ये फायदे:

  1. इम्यूनिटी होती है मजबूत: दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होगी। दूध, दालचीनी और शहद, तीनों ही पोषक तत्वों का असीम भंडार हैं। 
  2. पाचन बनाएं बेहतर: दूध में दालचीनी और शहद का सेवन मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। जो लोग पेट से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं वो लोग रोज़ाना दूध में 1 इलायची, दालचीनी और शहद मिलाकर पियें। रोजाना सोने से पहले गर्म दूध में दालचीनी और शहद डालकर पीने से गैस, कब्ज और एसिडिटी में आराम मिलता है। 
  3. वजन करे कम: अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आप दूध में  दालचीनी और शहद डालकर पियें। इससे न केवल आपको कैल्शियम मिलेगा बल्कि ये आपका वजन भी आसानी से कम करता है। 
  4. नींद आती है अच्छी: दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से अवसाद कम होता है और नींद अच्छी आती है।
  5. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद: दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ो की तकलीफ भी कम होती है। दूध कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। वहीं, शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में नियमित रूप से दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से आपको जोड़ों और हड्डियों के दर्द में बहुत लाभ मिलेगा।

कब पियें दालचीनी वाला दूध?

 आप दूध दिनभर में कभी भी पी सकते हैं लेकिन दूध को रात के समय पीने से सेहत को ज़्यादा फायदा होता है। रात को सोने से पहले दूध में दालचीनी का टुकड़ा डालें और उसे गर्म करें। उसके बाद उसमे शहद मिलाएं और इसे पियें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

न शुगर की दवाएं, न डाइट प्लान...डायबिटीज के मरीज रोज़ाना करें बस ये काम, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

कम उम्र में ही कमर दर्द से हैं परेशान? बैक पेन से छुटकारा दिलाएंगे बाबा रामदेव के ये रामबाण नुस्खे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।