1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दी-जुकाम की समस्या से तुरंत पाना है छुटकारा, बस खाली पेट पिएं इस एक चीज की पत्तियों का पानी

सर्दी-जुकाम की समस्या से तुरंत पाना है छुटकारा, बस खाली पेट पिएं इस एक चीज की पत्तियों का पानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 02:42 pm IST

पुदीने में औषधिय गुण पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, डी, ई, बी के साथ-साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस पाया जाता है।

पुदीने का पानी पीने के लाभ- India TV Hindi
पुदीने का पानी पीने के लाभ Image Source : INSTAGRAM/MIDATLANTICPERMANENTEMEDICINE

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस आम बीमारी से अधिकतर हर किसी को सामना करना पड़ता है। जरा सी सर्दी -जुकाम की समस्या से हर कोई काफी परेशान हो जाता है। इस समस्या से दवाएं भी जल्द असर नहीं करती हैं। ऐसे में आप चाहे तो  पुदीने का पानी पी सकते हैं। इससे आपको तुंरत लाभ मिलेगा।

आमतौर पर पुदीने के पानी का इस्तेमाल लंबे समय से जुकाम और फ्लू को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके साथ की चाय भी बहुत अच्छी होती है। चाय की जरूरत नहीं, पुदीने का पानी बहुत अच्छा है। 

कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये होममेड ड्रिंक, चंद दिनों में पाएं फ्लैट टमी

पुदीने में औषधिय गुण पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, डी, ई, बी के साथ-साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस के साथ-साथ एंटी बैक्टीरिल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो आपकी इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है।  

चेहरे पर है सफेद दानों की भरमार तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में अपने आप हो जाएंगे गायब

पुदीने का पानी पीने के लाभ
Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAMपुदीने का पानी पीने के लाभ

ऐसे करें पुदीने के पानी का सेवन

रात को पानी के एक जार में मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां डाल सकते हैं। सुबह आप खाली पेट एक या दो गिलास पी सकते हैं। इसके अलावा दिन में कई बार इसका सेवन कर सकते हैं। 

पुदीने के पानी पीने से मिलेंगे ये लाभ

  • पुदीने के पानी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को दुरस्त रखने में मदद करता है। जिससे आपको कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। 
  • सिरदर्द की समस्या से भी पुदीने का पानी लाभकारी होता है। इसमें सूदींग प्रापर्टीज पाई जाती हैं जो आपके शरीर के तापमान को कम करके सिरदर्द की समस्या को कम करता है।
  • पुदीने के पानी में एंटी इंफ्लेट्री और एंटी माइब्रियल गुण पाए जाते हैं जो एलर्जी के साथ-साथ अस्थमा की समस्या को भी दूर करते है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

पुराने से पुराना चोट का निशान हो जाएगा गायब, बस ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे और देखें गजब का असर

अगर आप भी रोजाना चाव से खाते हैं दही के साथ प्याज, आज ही छोड़ दें सेहत के लिए है खतरनाक

रोजाना सुबह एक कप पिएं गुलाब से बनी चाय, तेजी से वजन कम करने के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन

दुबले-पतले हैं तो कुछ ही दिनों वजन बढ़ा बना देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, जानें खाने का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।