1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये होममेड ड्रिंक, चंद दिनों में पाएं फ्लैट टमी

कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये होममेड ड्रिंक, चंद दिनों में पाएं फ्लैट टमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 01:34 pm IST

अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सप्ताह में तीन बार इस ड्रिंक का सेवन करें। कुछ ही दिनों में कई किलो वजन हो जाएगा कम।

कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये होममेड ड्रिंक,7 दिन में पाएं फ्लैट टमी- India TV Hindi
कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये होममेड ड्रिंक,7 दिन में पाएं फ्लैट टमी Image Source : INSTAGRAM/AARAVMEANSPEACE

मोटापा का कारण आपके खाने की आदत और शरीरिक रूप से एक्टिव न होना माना जाता है। अधिक वजन बढ़ जाने के कारण कई बीमारियों के भी शिकार हो जाते हैं।  पेट और कमर की चर्बी को कम करना काफी मुश्किल होता है। जिसके छुटकारा पाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ अपनी डाइट पर ज्यादा रखना पड़ता है। इस बढ़ते वजन से परेशान आप खई तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन आपको अपने अनुसार रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आप चाहे तो इस होममेड वेट लॉस ड्रिंक सेवन कर सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।

वेट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए आपको चाहिए

नींबू का रस

एक चम्मच चिया सीड्स
एक चम्मच शहद
डेढ़ गिलास पानी

खाली पेट पिएं ये होममेड फैट किलर ड्रिंक, 10 दिन में घट जाएगा कई किलो वजन

ऐसे करें इसका सेवन

चिया के बीज को कम से कम एक घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख देंगे। करीब 1 घंटे बाद इसके पानी को छान लें। इसके बाद एक ब्लेंडर में चिया सीड्स, शहद और पानी मिलाएं और इसे तब तक फेंटें जब तक मिश्रण अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। इसके बाद इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरहसे मिक्स कर लें। फिर इसका सेवन करे। दो माह तक सप्ताह में कम से कम तीन बार इसका सेवन खाली पेट करें। 

रोजाना खाली पेट बस खा लें ये 4 चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और बूस्ट होगी इम्यूनिटी

ऐसे मिलेगा लाभ

चिया शीड्स
चिया सीड्स का एक औंस में लगभग 138 कैलोरी होता है। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो आपका वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो फैट को कम करने के साथ-साथ आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से दिनभर एनर्जी से फुल रहेंगे। 

चेहरे पर है सफेद दानों की भरमार तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में अपने आप हो जाएंगे गायब

नींबू
नींबू वजन घटाने के साथ-साथ आपको कई बीमारियों से बचाता है। नींबू में भरपूर मात्रा में वे विटामिन सी, विटामिन, फाइबर के साथ-साथ कई मिनरल्स पाए जाते हैं आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के साथ पेट को साफ करने में मदद करता है। 

दुबलेपन से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा कई किलो वजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।