1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुबलेपन से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा कई किलो वजन

दुबलेपन से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा कई किलो वजन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 01:56 pm IST

आयुर्वेद के अनुसार वात प्रवृत्ति वालो लोग आमतौर पर पतले होते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी प्रवृत्ति हैं तो मोटे होने की चिंता के बजाए अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में ध्यान दें। 

वजन बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय- India TV Hindi
वजन बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय Image Source : INSTAGRAM/SHARIO_BAO

शरीर की ठीक ढंग से देखभाल न करने के कारण मोटापा के शिकार हो जाते हैं जिसके साथ ही कई खतरनाक बीमारियां भी अपना शिकार बना लेती हैं। इसी तरह अगर कोई व्यक्ति बहुत अधिक दुबला पतला हैं तो समझ कि आप अस्वस्थ है। दुबलेपन के कारण लोगों को जहां अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। ऐसे में आप चाहे तो यह आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। इनसे वजन बढ़ने के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। 

आयुर्वेद के अनुसार वात प्रवृत्ति वालो लोग आमतौर पर पतले होते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी प्रवृत्ति हैं तो मोटे होने की चिंता के बजाए अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाए।

पेट पर जमा चर्बी को यूं कर सकते हैं गायब, बस रात को सोने से पहले ऐसे करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन 

वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वदिक उपाय

सोयाबीन

सोयाबीन को अपनी डाइट में शामिल करे। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती हैं जो आपको हेल्दी रखने में मदद करेगी। 

जौ
जौ में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आसानी से आपकी वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए जौ को भीगोकर कूटकर छिल लें। इसके बाद इसकी खीर बनाकर रोजाना ब्रेकफास्ट में खाए। खीर बनाने के लिए 60 ग्राम जौ में 500 ग्राम दूध डालकर बनाएं। इसी लगातार 2 माह तक खाएं। 

भूलकर भी ऐसे लोग न करें करौंदा के जूस का सेवन, सेहत हो सकती है खराब

किशमिश
किशमिश आपके वजन को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को तंदुरस्त बनाएंगी। इसके लिए 10 ग्राम किशमिश को करीब घंटे के लिए दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद सोने से पहले इस दूध को उबालकर गुनगुना पिएं। इससे लाभ मिलेगा। 

ड्राई फूट्स
3-4 बादाम, खजूर और अंजीर को  कूटकर दूध के साथ पका लें। रोजाना सोने से पहले इसका सेवन करें। 

अश्वगंधा और शतावर
रोजाना 3-4 ग्राम अश्वगंधा और शतावर चूर्ण को दूध के साथ सुबह और रात को लें। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। 

रोजाना हल्दी के तेल का सेवन करने से कैंसर सहित इन रोगों से होगा बचाव, जानें बनाने का तरीका

वजन बढ़ाने के लिए ध्यान रखें ये बातें

  • अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स और फैट हो।
  • अधिक खाने में मक्खन और घी को जरूर शामिल करें। 
  • अपनी डाइट को 5 भागों में बांटे। सुबह का नाश्ते और लंच के बीच में मीठे फल खाएं। शाम के वक्त केले और दूध से बना शेक का सेवन करें। 
  • देर तक जगने से बचें। रोजाना कम से कम 6-7 घंटे की नींद लें। 
  • खाने को जल्दी-जल्दी नहीं बल्कि आराम से चबा-चबा कर खाएं। 
  • रोजाना योगासन और प्राणायाम करे।   

भूलकर भी ग्रीन टी में न मिलाएं ये दो चीजें, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर, जानें पीने का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।