1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट किशमिश का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं दूर

खाली पेट किशमिश का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 25, 2025 07:30 am IST,  Updated : Mar 25, 2025 07:30 am IST

किशमिश का पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। चलिए, जानते हैं इसे खाली पेट पीने से कौन से फायदे होते हैं

किशमिश का पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
किशमिश का पानी पीने के फायदे Image Source : SOCIAL

किशमिश को गुणों की खान कहते हैं। अंगूर को सुखाकर इस बेहतरीन ड्राई फ्रूट को तैयार किया जाता है। इसमें अंगूर के सभी गुण मौजूद होते है। इसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर काफी ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है। बेहतरीन और हेल्दी लाइफ के लिए इसको भिगोकर सुबह के समय खाना और इसका पीनी पीना बेहद लाभकारी माना  गया है। चलिए आपको बताते हैं इसका पानी पीने से आपको क्या फायदे मिलेंगे।

इन समस्याओं में कारगर है किशमिश का पानी: 

  • पेट की तकलीफ से दिलाए छुटकारा: अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो किशमिश का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको पेट की इन तकलीफों से छुटकारा मिलेगा।

  • कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल: किशमिश के पानी को रोज पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मेंटेन किया जा सकता है। साथ ही ये शरीर के ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद भी करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

  • स्किन बनाएं जवान: किशमिश के पानी को रोज सुबह पीने से आपकी स्किन से झुर्रियां काम होने लगेंगी और साथ ही आपको अपनी त्वचा में एक बेहतरीन ग्लो देखने मिलेगा। इसके रोजाना सेवन करने से, मेटाल्जिम भी मजबूत होता है।

  • खून बढ़ाए: अगर हीमोग्लोबिन कम हो गया है तो किशमिश और उसके पानी का सेवन करना चाहिए। इसके निरंतर सेवन से आपके शरीर में खून बढ़ने लगता है।

  • बुखार में असरदार: अगर आपको बुखार आ रहा है तो इसके पानी का रोज़ाना सुबह के समय सेवन करने से आपको बेहतरीन लाभ देखने मिलेगा।

ऐसे बनाएं किशमिश का पानी:

किशमिश के पानी को बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा पानी लेकर इसमें थोड़ी किशमिश डालकर कम से कम 20 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे पानी को एक गिलास में रात भर भिगो कर रख दें सुबह इस पानी को पी लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।