1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज़्यादा दूध पीना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, हो सकती हैं ये परेशानियां; जानें एक दिन में कितना दूध पिएं?

ज़्यादा दूध पीना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, हो सकती हैं ये परेशानियां; जानें एक दिन में कितना दूध पिएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 04, 2024 10:00 am IST,  Updated : May 04, 2024 10:04 am IST

दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन क्या आप जानते हैं दूध का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। चलिए जानते हैं किन्हें दूध नहीं पीना चाहिए?

दूध पीने के नुकसान - India TV Hindi
दूध पीने के नुकसान Image Source : SOCIAL

दूध पीना हमारी सेहत एक लिए बेहद फायदेमंद है। सदियों से इसे पौष्टिक आहार माना गया है। दूध पीने से हमें विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है जिससे हमारा शरीर और हड्डियां मजबूत होती हैं। डॉक्टर भी हर किसी को दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज़्यादा दूध का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं इसे पीने के नुकसान क्या है और एक दिन में आपको कितना दूध पीना चाहिए? 

Related Stories

रोजाना बहुत ज्यादा दूध पीने से आपके शरीर में हॉर्मोन असंतुलन हो सकता है। दूध में काफी मात्रा में फैट और कैलोरी पाई जाती है जो आपका वजन तेजी से बढ़ाता है। दरअसल, 1 कप दूध में 5 ग्राम फैट और 152 कैलोरी होती है। इसमें काफी मात्रा में लैक्टोज पाया जाता है जो एक नेचुरल शुगर है। इसकी वजह से आपका वजन तो बढ़त ही है साथ ही और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

होने लगती हैं ये परेशानिया:

  • पेट से जुड़ी समस्याएं: रोज़ाना दूध पीने से लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे- गैस, पेट का फूलना, दस्त या कब्ज। ज़्यादा दूध पीने से गुड और बैड बैक्टीरिया के बीच असंतुलन पैदा होता है जिससे ये समस्यांए होने लगती हैं।

  • डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां: दूध का ज़्यादा सेवन करने से लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। इसमें मौजूद लैक्टोस की वजह से लोगों का डाइजेशन खराब हो जाता है। पाचन बिगड़ने से उल्टी और बेचैनी जैसी परेशानियां आ सकती हैं। 

  • स्किन की समस्याएं:  अगर आपको स्किन से जुड़ी परेशानी है जैसे एक्ने, पिगमेंटशन तो आप दूध का सेवन न करें। एक्सपर्ट भी ऐसे समस्याओं से पीड़ित लोगों को दूध नहीं पीने की सलाह देते हैं। दूध का ज्यादा सेवन करने से से स्किन में एलर्जी की समस्या होने लगती है जिसकी वजह से पिंपल्स और शरीर में जगह-जगह चकत्ते निकल आते हैं।

  • लिवर से जुड़ी परेशानी: अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई परेशानी या बेमारी है तो ऐसे में आपको दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, दूध वासा से भरपूर होता है और ऐसी स्थिति में लिवर दूध को ठीक से पचा नहीं पाता है जिस वजह लिवर में सूजन आ सकती  है 

एक दिन में कितना दूध पियें?

आपको बता दें दूध पीने की क्षमता व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। नीचे बताये गए इस चार्ट के हिसाब से लोगों को दूध पीना चाहिए।

  • 3 साल तक के बच्चे -  300 से 500 मिलीलीटर दूध

  • 4 से 10 साल की उम्र  - 400 से 600 मिलीलीटर दूध

  • 11 साल से 18 साल उम्र - 500 मिलीलीटर से 700 मिलीलीटर दूध

  • 18 साल से ज्यादा उम्र - 1 से 2 गिलास दूध 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।