1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों के लिए सहजन का पानी है अमृत सामान, जानें किस समय पीने से ब्लड शुगर होता है तेजी से कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए सहजन का पानी है अमृत सामान, जानें किस समय पीने से ब्लड शुगर होता है तेजी से कंट्रोल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 19, 2025 01:15 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 01:16 pm IST

सहजन (Drumstick) का इस्तेमाल लोग सब्जी और सूप बनाने में खूब करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सब्जी में पोषक तत्वों का भंडार छिपा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कमाल का काम करती है।

सहजन का पानी - India TV Hindi
सहजन का पानी Image Source : SORA AI

सहजन (Drumstick) का इस्तेमाल लोग सब्जी से लेकर सांभर और सूप बनाने में खूब करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सब्जी में पोषक तत्वों का भंडार छिपा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कमाल का काम करती है। इस सब्ज़ी में भरपूर मात्रा में फ़ाइबर और रफेज होता है। ये दोनों चीज़ें पाचन क्रिया को तेज़ करती हैं। इसके अलावा, सहजन शरीर में इंसुलिन बनाने वाली सेल्स (insulin cells) को भी जगाती है, जिससे शरीर शुगर को बेहतर तरीक़े से पचा पाता है। डायबिटीज के मरीज इस सब्जी का इस्तेमाल कई तरीके से कर सकते हैं लेकिन इसका पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए जानते हैं सहजन का पानी कैसे बनाएं और उसके फायदे 

डायबिटीज में सहजन का पानी पीने के फ़ायदे:

  • कब्ज़ की परेशानी दूर करे: डायबिटीज के मरीज कॉन्स्टिपेशन यानी की कब्ज की चपेट में तेजी से आते हैं। सहजन का पानी पीने से कब्ज़ की परेशानी दूर होती है। यह मल को नरम करता है जिससे प्रेशर नहीं लगाना पड़ता और वह आसानी से बाहर निकलता है। इससे कब्ज़ से बचाव होता है और शुगर भी कंट्रोल में रहती है। साथ ही, यह शरीर से टॉक्सिन्स भी साफ होता है। 

  • मेटाबॉलिज्म तेज़ करे: अगर आप अपना ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सबसे ज़रूरी है कि आपका मेटाबॉलिज्म फ़ास्ट हो। सहजन का पानी चयापचय को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह अग्नाशय के कामकाज को भी फ़ास्ट करता है, जिससे बढ़े हुए ब्लड शुगर को मैनेज करना बेहद आसान हो जाता है। इस तरह यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत फ़ायदेमंद है।

डायबिटीज के मरीज कैसे पिएं सहजन का पानी?

सबसे पहले, सहजन को छीलें और उसे टुकड़ों में काटें और फिर पानी में डालकर उबाल लें। उबालने के बाद, इसे अच्छे से मैश कर लें। उसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से छान लें और फिर इस पानी में थोड़ा-सा सेंधा नमक और जीरा पाउडर मिलाएं और फिर पानी पी लें। हफ़्ते में तीन दिन, शाम को खाना खाने से पहले इस ड्रिंक को पिएं। इसका असर आपको अगली सुबह दिखाई देगा, जब आपका खाली पेट का शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।