1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेब नहीं इस फल को सर्दियों में रोज़ाना खाएं और डॉक्टर को दूर भगाएं, एक दो नहीं कई बीमारियों में है फायदेमंद

सेब नहीं इस फल को सर्दियों में रोज़ाना खाएं और डॉक्टर को दूर भगाएं, एक दो नहीं कई बीमारियों में है फायदेमंद

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 03, 2024 05:09 pm IST,  Updated : Dec 03, 2024 05:09 pm IST

डॉक्टर्स निरोगी रहने के लिए रोज़ाना सेब खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते एक फल ऐसा भी है जो सेब से ज़्यादा फायदेमंद है। इस फल का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप रोज़ खाकर बोर भी नहीं होंगे।

health benefits of eating guava in winter- India TV Hindi
Health Benefits Of Eating Guava In Winter Image Source : SOCIAL

फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खासकर डॉक्टर्स निरोगी रहने के लिए रोज़ाना सेब खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते एक फल ऐसा भी है जो सेब से ज़्यादा फायदेमंद है। इस फल का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप रोज़ खाकर बोर भी नहीं होंगे। हम जिस फल की बात कर रहे हैं वो है अमरुद। इसमें सेब की तुलना में प्रोटीन 9.81 और फाइबर 2.25 गुना ज़्यादा होता है जो सेहत के लिए लाभकारी है। एक्सपर्ट के अनुसार सर्दियों के मौसम में अमरूद खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं इस मौसम में अमरुद खाने से सेहत को किस तरह के फायदे होते हैं?

इन समस्याओं में कारगर है अमरुद:

  • ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल: अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट्स, खास तौर पर पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं। इसमें पोटेशियम भी होता है, जो एक ऐसा खनिज है जो मूत्र के माध्यम से सोडियम को घटाता है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। 

  • कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल: अमरूद में विटामिन सी जैसे घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं और रक्त में इसके स्तर को कम करते हैं। इसके अलावा, क्योंकि अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, यह एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के अच्छे स्तर को बनाए रखता है।

  • खाँसी-जुकाम से आराम दिलाता है अमरूद:  सर्दी ज़ुकाम की समस्या से परेशान लोगों को अमरूद का सेवन करना चाहिए। खासकर जिनका कफ न निकल रहा हो, उन्हें अमरूद बीज खिला दें और ऊपर से ताजा जल रोगी नाक बंद करके पी ले। दो-तीन दिन में ही रुका हुआ जुकाम बहकर साफ हो जाएगा। सूखी खाँसी हो और कफ न निकलता हो तो, सुबह एक ताजे अमरूद को तोड़कर चबाकर खाने से लाभ होता है। 

  • डाइबिटीज में फायदेमंद: अमरूद में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस फल की पत्तियों में पॉलीफेनोल और ट्राइटरपेन भरपूर मात्रा में होते हैं, ये यौगिक ग्लाइकोजन के चयापचय को प्रबंधित करने में मदद करते हैं।

  • दांत दर्द में दिलाए आराम: अमरूद के पत्तों को चबाने या पत्तों के काढ़े में फिटकरी मिला कर कुल्ला करने से दांत के दर्द में आराम होता है।अमरूद के पत्तों को पानी में पकाकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े में नमक मिलाकर मुँह में 4-5 मिनट तक रख कर कुल्ला करने से दाँत स्वस्थ रहते हैं।

  • स्किन के लिए फायदेमंद: गुलाबी या लाल अमरूद खाना त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को सूर्य की पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।