क्या आप जानते हैं कि आपका खान-पान आपकी सेहत के ऊपर अच्छा या फिर बुरा असर डालता है? यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं। अगर आप खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में कुछ ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। सही मात्रा में और सही तरीके से सूखे मेवे का सेवन करना, आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Related Stories
सेहत के लिए वरदान पिस्ता
पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी-6 जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। गट हेल्थ और आइसाइट के लिए इस ड्राई फ्रूट को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
डाइट प्लान में शामिल करें अखरोट
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अखरोट भी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। रोजाना सुबह-सुबह अखरोट का सेवन कर आप अपनी हार्ट हेल्थ के साथ-साथ अपनी ब्रेन हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं।
कर सकते हैं खजूर का सेवन
अगर आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करना चाहते हैं, तो आपको हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट खजूर खाना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत को मजबूत बनाने के लिए भी खजूर को अपने डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
बादाम को बनाएं डाइट प्लान का हिस्सा
सुबह-सुबह खाली पेट बादाम खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, कॉपर और जिंक समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर बादाम कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।
फायदेमंद साबित होगी किशमिश
किशमिश में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। किशमिश को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्रस और ओवरीज में ब्लड फ्लो को सुधारने के लिए आप ब्लैक किशमिश कंज्यूम कर सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)