1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिन में खीरा हीरा, रात में जीरा क्यों कहा जाता है? जानें खीरा खाने का सही समय क्या है?

दिन में खीरा हीरा, रात में जीरा क्यों कहा जाता है? जानें खीरा खाने का सही समय क्या है?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 28, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 10:11 am IST

Right Time To Eat Cucumber: खीरा पेट और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका भरपूर फायदा सही समय पर खाने से ही मिलता है। आइये जानते हैं दिन में खीरा हीरा और रात में खीरा जीरा क्यों कहा जाता है?

खीरा - India TV Hindi
खीरा Image Source : FREEPIK

एक पुरानी कहावत है दिन में खीरा हीरा और रात में जीरा। यानि साफ है कि अगर आप दिन में खीरा खाते हैं तो ये सेहत के लिए हीरा जितना कीमती और फायदेमंद होता है। लेकिन इसी खीरा को अगर आप रात में खाते हैं तो इसका फायदा सिर्फ एक जीरा के दाने के बराबर मिलता है। अगर आप भरपूर फायदा लेना चाहते हैं तो खारी दिन में ही खाना चाहिए। इसीलिए हमेशा दोपहर के खाने में खीरा शामिल करने की सलाह दी जाती है। खीरा फुल ऑफ वॉटर वाला सलाद है, जिसे गर्मियों में खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जानिए खीरा खाने का सही समय क्या है?

दिन में खीरा खाने के फायदे

दिन में खीरा खाने से शरीर को भरपूर फायदा मिलता है। खीरा खाने से मेटबॉलिज्म मजबूत होता है और पेट काफी देर तक भरा रहता है। खीरा में 95 प्रतिशत तक पानी होता है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वजन भी कम होने लगता है। खीरा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। खारी खाने में कैल्शियम भी पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

रात में खीरा खाने के नुकसान

रात में खीरा खाने से पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। रात में खारी पचाना मुश्किल हो जाता है। इससे नींद भी खराब हो सकती है। रात में खारी खाने से हाजमा भी खराब हो सकता है। जिन लोगों का पाचन कमजोर है उन्हें रात में खीरा नहीं खाना चाहिए। रात में खीरा खाने से डाइजेशन पर असर पड़ सकता है।

खीरा खाने का सही समय

सुबह का समय खीरा खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आप नाश्ते के बाद और खाने से पहले खीरा खाएं। इससे आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाएंगे और आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा। खाने से आधा घंटे पहले खीरा खा लेना चाहिए, क्योंकि इसे पचाने में काफी समय लगता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।