1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 40 की उम्र के बाद महिलाएं ऐसे रखें अपना ख्याल, हमेशा रहेंगी फिट एंड फैब

40 की उम्र के बाद महिलाएं ऐसे रखें अपना ख्याल, हमेशा रहेंगी फिट एंड फैब

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Mar 28, 2024 04:36 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 04:36 pm IST

जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, उनका शरीर तनाव और कमजोरी की चपेट में आने लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं महिलाओं में थकान और कमजोरी की समस्या दूर करने केलिए किन चीज़ों का ख्याल रखें चाहिए।

Women’s wellness- India TV Hindi
Women’s wellness Image Source : SOCIAL

महिलाएं घर परिवार, बच्चों सबका ख्याल रखती हैं, लेकिन अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। अपने ही स्वास्थ्य के प्रति वो लापरवाही बरतने लगती हैं। जिससे कम उम्र में ही उनका शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। सेहत और खुद के प्रति लापरवाही की वजह से से 30- 40 की उम्र में उनके शरीर में थकान और कमजोरी होने लगती हैं। कई बार यह शरीर की वीकनेस बड़ी समस्या बनकर सामने आती है , जो कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। ऐसे में थकान और कमजोरी दूर करने के लिए सही आपको सही पोषण की बेहद जरूरत होती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि महिलाओं को खानपान के अलावा और किन चीज़ों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इन चीज़ों का रखें ध्यान:

  • डाइट में ड्राई फ्रूट और फ्रूट करे शामिल: अपनी डाइट में आप ड्राई फ्रूट और फ्रूट को ज़रूर शामिल करना चाहिए। इससे आपक शरीर ऊर्जावान बना रहता है और शरीर में विटामिन और प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है। 
  • पैर की गर्म पानी से करें सिकाई: रात में सोने से पहले अपने पैरों को गर्म पानी में डूबा कर कुछ देर सिकाई जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को रिलैक्स मिलता है और थकान की वजह से शरीर में दर्द जैसी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • रेगुलर कराएं चेकअप: अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए चेकप भी ज़रूर करें। साल में एक बार अपना हेल्थ चेकअप जैसे - डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, लिवर, ब्लड टेस्ट ज़रूर कराएं।
  • खजूर का करें सेवन:  पोषक तत्वों से भरपूर खजूर महिलाओं की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। खजूर में फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन पोटेशियम और कॉपर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन और आयरन भी पाए जाते हैं जिससे शारीरिक ताकत बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है।
  • एक्सरसाइज़ करें: अपने आपको फिर और अंदर से तंदरुस्त रखने के लिए अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज़ और योग को शामिल करें। योग से बॉडी रिलैक्स होती है साथ ही मन भी शांत रहता है। इसलिए रोज़ाना  15 से 20  मिनट तक इस योगासन और आधे घंटे तक एक्सरसाइज़ करें। सुबह और शाम दोनों समय आप योगा और एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। 
  • तनाव कम लें: अपने आप को आप तब तक फिट नहीं रख सकती जब तक तनाव काम नहीं लेती। ज़्यादा तनाव लेने से कम उम्र में ही आपका शरीर बुढ़ापे की चपेट में आने लगता है। इसलिए खुद का ध्यान रखें और कम से कम स्ट्रेस लें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें-

बढ़ते वजन पर लगाना है लगाम तो सुबह ब्रेकफास्ट में इन चीज़ों को खाना करें शुरू, खत्म हो जाएगी शरीर की चर्बी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।