1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट दही खाने से इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा, पेट रहता है एकदम सेट

सुबह खाली पेट दही खाने से इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा, पेट रहता है एकदम सेट

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 22, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 22, 2024 06:30 am IST

Curd In Morning: सुबह खाली पेट दही खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। दही में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर के लिए लाभदायी होते हैं।

सुबह दही खाने के फायदे- India TV Hindi
सुबह दही खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

गर्मी में दही को पेट के लिए वरदान माना गया है। कुछ लोग नाश्ते में दूध या उससे बनी चीजें खाते हैं, लेकिन सुबह नाश्ते में या फिर खाली पेट दही खाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। दही को आप कई तरह से खा सकते हैं। आप लस्सी पी सकते हैं, छाछ पी सकते हैं, दही चीनी खा सकते हैं या फिर रायता बनाकर खा सकते हैं। कुछ लोग दही को फलों को साथ मिलाकर भी खाते हैं। नाश्ते में दही शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर आप खाली पेट दही खाते हैं तो इससे मिलने वाले फायदे और बढ़ जाते हैं। जानिए सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे?

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतो को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट दही खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। नाश्ते में खाली पेट दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।

खाली पेट दही खाने के फायदे  (Benefits Of Eating Curd For Breakfast)

  • इम्यूनिटी मजबूत- जो लोग खाली पेट सुबह दही का सेवन करते हैं उनकी इम्यूनिटी बढ़ती है। दही में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत और रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

  • पेट और पाचन के लिए अच्छा- सुबह खाली पेट दही खाना पेट के लिए अच्छा माना जाता है। दही में विटामिन बी12 और लैक्टोबेसिल्स बैक्टीरिया होते हैं जो गट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। पाचन क्रिया दुरूस्त होती है पेट स्वस्थ रहता है।

  • वजन घटाने में करे मदद- वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह दही का सेवन जरूर करें। खाली पेट दही खाने से मोटापा कम होता है। दही में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने में मदद करते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है और एक्सट्रा फैट कम होता है।

  • हड्डियों को बनाए मजबूत- सुबह खाली पेट दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे शरीर को भरपूर कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन मिलता है। ये पोषक तत्व बोन हेल्थ के लिए मददगार साबित होते हैं।  नाश्ते में दही खाने से अर्थराइटिस में फायदा मिलता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।