1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जरुरत से ज्यादा अंडा खाना सेहत के लिए खतरनाक, हो सकते हैं डायबिटीज के शिकार

जरुरत से ज्यादा अंडा खाना सेहत के लिए खतरनाक, हो सकते हैं डायबिटीज के शिकार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 18, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 01:04 pm IST

प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अंडा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन डायबिटीज का कारण बन सकता है। 

जरुरत से ज्यादा अंडा खाना सेहत के लिए खतरनाक, हो सकते हैं डायबिटीज के शिकार- India TV Hindi
जरुरत से ज्यादा अंडा खाना सेहत के लिए खतरनाक, हो सकते हैं डायबिटीज के शिकार Image Source : INSTAGRAM/IAMAYUSHIANAND

प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अंडा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह कई बीमारियों से निजात दिलाने के अलावा, स्किन, आंखों और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। जिसके कारण हम अधिक मात्रा में अंडों का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जरुरत से ज्यादा अंडों का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जीहां एक स्टडी के अनुसार ज्यादा अंडों का सेवन करने से आपको ब्लड शुगर की समस्या हो सकती हैं। 

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिषन में प्रकाशित इस शोध के अनुसार, यह शोध चाइना मेडिकल यूनिवर्सिटी और कतर यूनिवर्सिटी ने मिलकर किया। जिसमें सामने आया कि अगर आप रोजाना एक से अधिक अंडे का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर का खतरा 60 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। 

ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने पर हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचना है तो बरतें सावधानी

इस रिसर्च में पाया गया कि रोजाना अंडा खाने से शरीर में अधिक मात्रा में  अंडे की वृद्धि हो रही हैं। जिसके कारण डायबिटीज होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। अगर आप एक दिन में 38 ग्राम अंडा का सेवन कर रहे हैं तो ब्लड शुगर होने का खतरा 25 फीसदी और 50 ग्राम से अधिक अंडे का सेवन कर रहे हैं तो 60 फीसदी तक खतरा बढ़ जाता है। 

डॉक्टरों का इस बारे में कहना है कि अगर खानपान की आदतों में थोड़ा सा बदलाव  करने के साथ थोड़ा एक्सरसाइज आदि करें तो आसानी से ब्लड शुगर को रोका जा सकता है। 

सर्दियों में नाक, कान और गले में इंफेक्शन का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानें ईएनटी की हर समस्या का इलाज

अंडा खाने के अन्य नुकसान

अंडा जहां एक ओर सेहत के लिए अच्छा माना जाता है वहीं दूसरी ओर यह खतरनाक साबित हो सकता है। 

  • ज्यादा अंडा खाने से कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। एक रिसर्च के अनुसार सप्ताह में 3-4 अंडों से ज्यादा खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। 
  • अंडे के पीले भाग में अधिक मात्रा में कोलेस्ट्राल पाया जाता है। अगर हाई बीपी , हार्ट, डायबिटीज के मरीजों ने इसका सेवन किया जो खतरनाक साबित हो सकता है। 
  • अधिक अंडा का सेवन करने से पैरों में दर्द, मोटापा के साथ-साथ लकवा भी हो सकता है। 
  • आधा पक्का अंडा भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल अधपके अंडे में साल्मोनेला का खतरा बढ़ जाता है। जिसके कारण फूड ज्वाइजनिंग के अलावा पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार है प्याज का रस, बस इस तरह करें इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।