1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक दूसरे का जूठा खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें साइड इफेक्ट्स और सुधार लें अपनी ये आदत

एक दूसरे का जूठा खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें साइड इफेक्ट्स और सुधार लें अपनी ये आदत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 14, 2024 11:19 am IST,  Updated : Aug 14, 2024 12:04 pm IST

क्या आप भी बिना सोचे-समझे किसी का भी जूठा खा लेते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

किसी का जूठा क्यों नहीं खाना चाहिए?- India TV Hindi
किसी का जूठा क्यों नहीं खाना चाहिए? Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि किसी का भी जूठा खाना खाने की वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है? अगर नहीं, तो जूठा खाने के कुछ खतरनाक साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकर आप भी अपनी इस आदत को छोड़ देंगे। कहा जाता है कि जूठा खाने से प्यार बढ़ता है। प्यार बढ़े न बढ़े, लेकिन किसी का जूठा खाना खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा तो जरूर बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर किसी का जूठा खाना खाने से मना क्यों करते हैं। 

हो सकती है एलर्जी

अगर आप किसी की थाली से खाना खा रहे हैं तो आपको एलर्जी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। एलर्जी की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं यानी आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। तबीयत को खराब होने से बचाने के लिए किसी का भी जूठा खाने से परहेज करना जरूरी है। 

इंफेक्शन का खतरा

अगर आप किसी का जूठा खाते हैं और उस शख्स को किसी भी तरह की संक्रमित बीमारी है तो आप भी इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। एक ही थाली में खाना खाने से आपको इंफेक्शन होने का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। इसलिए आपकी सेहत के लिए बेहतर यही है कि आप किसी के साथ भी अपनी खाने की थाली को शेयर करने से बचें। 

गट हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

अगर आप किसी दूसरे की थाली से खाना खा रहे हैं तो आप उस थाली की साफ-सफाई के बारे में अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। जिस बर्तन में खाना परोसा जा रहा है, अगर उसमें बैक्टीरिया या वायरस मौजूद हैं, तो आपकी गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से खुद को बचाए रखने के लिए किसी का भी जूठा खाना खाने से परहेज करें। 

ये भी पढ़ें: 

बीमारियों का 'गुलाम' बनने से बचाएगा पावर योग, जिद्दी रोगों के लिए असरदार साबित होगी आयुर्वेदिक थेरेपी

कंट्रोल करना चाहते हैं High Uric Acid? पीने लग जाइए ये नेचुरल जूस, कुछ ही हफ्तों में खत्म हो जाएगी ये समस्या

खाली पेट मुट्ठी भर खाएं ये एक ड्राई फ्रूट, जानें खाने का सही तरीका, मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।