1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक मुट्ठी मखाना है मोटापे का काल, सुबह सेवन करने से सेहत को मिलेंगे ये अनगिनत फायदे

एक मुट्ठी मखाना है मोटापे का काल, सुबह सेवन करने से सेहत को मिलेंगे ये अनगिनत फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 29, 2024 07:56 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 07:56 am IST

छोटे-छोटे गोल आकार के मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

Makhana health benefits- India TV Hindi
Makhana health benefits Image Source : SOCIAL

नए जमाने की भागदौड़, बेतरतीब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। इसे कम करने के लिए लोग न जाने कितने जतन करते हैं। लेकिन एक बात जान लें अगर आपकी डाइट सही नहीं है तो आप कितनी भी कोशिश कर लें मोटापा कम नहीं होगा। हालांकि अपनी डाइट में आप इस सूखे मेवे को शामिल कर मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। 

छोटे छोटे गोल आकार के मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्षमता को बेहतर बनाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन की बेहतर देखभाल करते हैं। इसके पोषक तत्वों से हर कोई वाकिफ है लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह के समय करते हैं तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। चाइये हम आपको बताते हैं सुबह के समय इसका सेवन करने से आप सेहत को क्या फायदे होंगे।

पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना

एक कप मखाने में 5 ग्राम प्रोटीन, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 33 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड, 1.2 मिलीग्राम आयरन, कैल्शियम 52 मिलीग्राम, पोटेशियम 430 मिलीग्राम, फास्फोरस 198 मिलीग्राम, ओमेगा-3 फैटी एसिड 32 मिलीग्राम और 340 मिलीग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने के कम कैलोरी के साथ साथ भरपूर फाइबर मिलेगा।

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह के समय एक मुट्ठी मखाना रोज़ाना खाएं। सुबह इसका सेवन करने से यह आसानी से पच जाता है। सतह ही ऐसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और फूड की क्रेविंग भी कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

सुबह नाश्ता नहीं करने से बढ़ जाता है इन बीमारियों का जोखिम, जानें ब्रेकफास्ट स्किप करने के नुकसान

इन परेशानियों में भी है कारगर:

  1. फर्टिलिटी बढाए: मखाना ड्राई फ्रूट होने के साथ साथ शारीरिक कमजोरी दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। ये केवल सेहत को नहीं सुधारता, इसे डाइट में शामिल किया जाए तो ये गर्भधारण की समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद करता है।
  2. शुगर करे कंट्रोल: कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, इसके लगातार सेवन से शुगर कंट्रोल होता है।
  3. स्किन के लिए फायदेमंद: मखाना चूंकि एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है इसलिए अगर आप रोज सुबह खाली पेट चार पांच मखा खा लेंगे तो आपके चेहरे पर उम्र के निशान कम होते जाएंगे और स्किन जवां होगी। 
  4. हड्डियां बनाएं मजबूत: मखाना किडनी के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें कैलोरी नाममात्र की होती है और कैल्शियम भरपूर होता है। इसलिए इस हड्डियों की मजबूती के लिए भी अच्छा डाइट माना जाता है। 

मखाने का सेवन कैसे करना चाहिए?

मखाना बहुत ही पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ ड्राई फ्रूट है। इसे देसी घी में भूनकर नमक और काली मिर्च मिलाकर नमकीन की तरह खा सकते हैं और अगर आपको दूध पसंद है तो आप इसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

खुश रहने से दूर होगा मेंटल डिसऑर्डर, हैप्पीनेस के लिए आज़माएं बाबा रामदेवके ये अचूक नुस्खे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।