1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पाइल्स में चावल खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर भारी न पड़ जाए बवासीर में राइस का सेवन करना

पाइल्स में चावल खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर भारी न पड़ जाए बवासीर में राइस का सेवन करना

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 18, 2025 07:21 am IST,  Updated : May 18, 2025 07:21 am IST

क्या आपको भी अक्सर बवासीर की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको जान लेना चाहिए कि इस समस्या में चावल खाने से कहीं आपकी सेहत पर नेगेटिव असर तो नहीं पड़ेगा।

बवासीर की समस्या- India TV Hindi
बवासीर की समस्या Image Source : FREEPIK

पेट से जुड़ी समस्याओं को समय रहते ट्रीट करना बेहद जरूरी है क्योंकि खराब गट हेल्थ आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर आप बवासीर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए, कुछ हेल्दी चीजों को डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए और कुछ खाने-पीने की चीजों को डाइट प्लान से बाहर कर देना चाहिए।

चावल खाएं या नहीं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बवासीर की समस्या से जूझ रहे लोगों को चावल खाने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर पेट से जुड़ी इस समस्या का शिकार बन चुके लोगों को सफेद चावल का सेवन करने से मना करते हैं। वाइट राइस आपकी इस समस्या को बढ़ाने का काम कर सकता है।

खाएं ब्राउन राइस

अगर आप चावल खाना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, आपको ज्यादा चावल खाने से बचना चाहिए। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से राइस का सेवन करते हैं, तो आपकी गट हेल्थ मजबूत बनेगी क्योंकि चावल में फाइबर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

पेट की सेहत के लिए फायदेमंद

सही मात्रा में ब्राउन राइस का सेवन करना आपके पेट की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। ब्राउन राइस खाने से मल नरम बन जाता है जिससे मल त्यागने में भी आसानी होती है। इसके अलावा पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना बेहद जरूरी है। आप जिम जाकर वर्कआउट कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योग की मदद से भी पेट की सेहत को मजबूत बनाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।