Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है, जानें इस काम से होते हैं क्या-क्या फायदे?

नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है, जानें इस काम से होते हैं क्या-क्या फायदे?

Written By: Vanshika Saxena Published : Feb 13, 2025 01:54 pm IST, Updated : Feb 13, 2025 02:01 pm IST

दादी-नानी के जमाने से नाभि में तेल लगाने की सलाह दी जाती रही है। आइए इसके पीछे छिपे कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

नाभि में तेल लगाने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नाभि में तेल लगाने के फायदे

सरसों के तेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरसों के तेल में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आपको भी यही लगता है कि सरसों के तेल का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए किया जा सकता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

नाभि में लगाएं सरसों का तेल

आपको हर रोज नियम से नहाने के बाद अपनी नाभि में सरसों का तेल लगाना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाभि को चेतना का एक केंद्रीय बिंदु माना जाता है। यही वजह है कि पुराने जमाने से नाभि में तेल लगाने की सलाह दी जाती रही है। नाभि में सरसों का तेल लगाना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

नाभि में सरसों का तेल लगाने से आपकी सारी थकान-कमजोरी दूर हो जाएगी और आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। नाभि में सरसों का तेल लगाने की आदत आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोकने के लिए आपको भी हर रोज नाभि में सरसों का तेल लगाना शुरू कर देना चाहिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

रेगुलरली नाभि में सरसों का तेल लगाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। जो लोग कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं, उन्हें रोज नाभि में सरसों का तेल लगाना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाभि में सरसों का तेल लगाना, आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement