1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Increase Eyesight Naturally: आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 नेचुरल नुस्खे

Increase Eyesight Naturally: आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 नेचुरल नुस्खे

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 08, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 01:27 pm IST

अगर आप अपने चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप कुछ घरेलु उपायों को अपना सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने...- India TV Hindi
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 5 नेचुरल तरीके  Image Source : FREEPIK.COM

आंखों को परेशानी इन दिनों आम समस्याओं में से एक है। इसके बावजूद भी कई लोगों को समस्या की गंभीरता का एहसास नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान का सबसे ज्यादा ध्यान रखें। क्योंकि हमारे खानपान में ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते है। अगर इन चीजों में जरा सी भी कोताही बरती तो ज्यादा आंखें कमजोर होने पर आंखों पर चश्मा भी चढ़ जाता है। अगर आप अपने चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इन घरेलु उपायों को अपना सकते हैं।

World Brain Tumor Day 2021: क्या होता है ब्रेन ट्यूमर? जानें लक्षण, प्रकार और कारण

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 5 नेचुरल नुस्खे

बादाम, सौंफ और मिश्री

बादाम, सौंफ और मिश्री को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। तीनों को बराबर मात्रा में लें और पीसकर पाउडर बना लें। रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध के साथ इस पाउडर का एक चम्मच सेवन करें। नियमित रूप से यह उपाय करने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है।

आंवला

amla
Image Source : INSTAGRAM/JUICE_BOX_CHENNAIआंवला 

आंवले को आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। आप अपनी पसंद के हिसाब से आंवले का पाउडर, जूस, जैम या मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह 1 चम्मच आंवला जूस पीने से भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

आंखों की एक्सरसाइज

आपको अपनी आंख को हेल्दी रखने के लिए इसके आसपास की मांसपेशियों को उत्तेजित करने की जरूरत है। अपने नेत्रगोलक, बाएं से दाएं, ऊपर और नीचे की ओर घुमाएं। दिन में एक बार 2-3 बार, क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज दोहराएं। 

टाइप-2 डायबिटीज नींद को कैसे प्रभावित करता है? अच्छी नींद के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो

देसी घी

desi ghee
Image Source : INSTAGRAM/ANJUVENATEदेसी घी 

आयुर्वेद की मानें तो देसी घी भी कई बीमारियों के इलाज में मदद कर सकता है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर देसी घी भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए अपने भोजन में देसी घी को शामिल करें। इसके अलावा फोरहेड और कान के बीच वाले हिस्सा पर रोजाना घी से कुछ मिनट तक मालिश करें।

गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

गाजर के अलावा पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसे आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए असरदार माना जाता है। नियमित रूप से कच्ची गाजर खाएं या उसका जूस पीएं। इससे भी आंखों की रोशनी तेज होती है। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

ज्यादा खा रहे हैं कच्चा आम तो जान लें ये बातें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट फूड है केला, इन 4 तरीकों से सेवन करने पर मिलेगा दोगुना लाभ

नोट-ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।