1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss Diet Plan: कमर-पेट की चर्बी नैचुरल तरीके से कम करने के लिए अपनाएं ये डाइट प्लान, तेजी से वजन होगा कम

Weight Loss Diet Plan: कमर-पेट की चर्बी नैचुरल तरीके से कम करने के लिए अपनाएं ये डाइट प्लान, तेजी से वजन होगा कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2021 10:42 am IST,  Updated : Mar 31, 2021 10:42 am IST

मोटापे के मामले में भारत डेंजर जोन में है। ऐसे में कैसे वजन कम करें। जानिए स्वामी रामदेव से।

Weight Loss Diet Plan: कमर-पेट की चर्बी नैचुरल तरीके से कम करने के लिए अपनाएं ये डाइट प्लान, तेजी से- India TV Hindi
Weight Loss Diet Plan: कमर-पेट की चर्बी नैचुरल तरीके से कम करने के लिए अपनाएं ये डाइट प्लान, तेजी से वजन होगा कम Image Source : FREEPIK

मोटापा अच्छी खासी पर्सनालिटी तो बिगाड़ता ही है। ना ही आप अपनी पसंद के कपड़े पहन सकते और ना ही खुशहाल जिंदगी जी पाते हैं। मोटापे से डरने वाली बात ये है कि ये खुद तो बीमारी है ही 100 बीमारियों की जड़ भी है। फैट सेल्स के बढ़ने से ब्रीदिंग प्रॉब्लम, स्लो मेटाबॉलिज्म, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ज्वाइंट्स पेन, कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

मोटापे के मामले में भारत डेंजर जोन में है। भारत में 70 परसेंट लोग ओवरवेट हैं यानि BMI के मुताबिक उनका वजन ज्यादा है। वहीं करीब 14 करोड़ लोग ओबीज हैं। मोटे लोगों के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश है। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं। देश में करीब दो  करोड़ बच्चे ओबेसिटी की गिरफ्त में हैं। जानिए स्वामी रामदेव से किन घरेलू नुस्खों के द्वारा वजन तेजी से कम किया जा सकता है। 

मोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन

वजन कम करने के लिए डाइट प्लान

  1. लौकी का कल्प करे। दिनभर सिर्फ लौकी से बना जूस, सब्जी या फिर सूप का सेवन करे। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।
  2. उबली हुई सब्जियों का सेवन करे। इसमें आप चुकंदर, ब्रोकली, गाजर आदि चीजें शामिल कर सकते हैं।
  3. ऑयली चीजों का सेवन न करे। अगर आप सब्जी में तेल डाल रहे हैं तो कम से कम इस्तेमाल करे।
  4. गिलोय या अश्वगंधा के पत्तों का पानी दिनभर पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  5. गाजर, चुकंदर, सेब का जूस निकाल लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालकर रोजाना पिएं। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।
  6. गौधन अर्क सुबह उठकर पिएं
  7. आप चाहे तो अश्वगंधा, तुलसी और नींबू रस से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपका वजन तेजी से कम होगा। 
  8. त्रिफला को रात में भिगो दें और सुबह इसे पानी में डालकर उबाल लें और इसमें शहद डालकर इसका सेवन करे।
  9. मेधोहर वटी की 2-2 गोली का सेवन करे। इससे वजन कम होने के साथ-साथ पाचन तंत्र ठीक रहेगा। 
  10. गर्मियों के मौसम में तरबूज आने लगता है। यह वजन कम करने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। 
  11. गर्मियों के मौसम में प्यास अधिक लगती है। कई बार पानी न पीने के कारण डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हमेशा अपने साथ प्याज , सेब, खीरा, टमाटर, प्याज  रखें। जब भी प्यास लगे तो इसका सेवन करे।  इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। 
  12. 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 मिली पानी में उबालें और  15 मिनट उबलने के बाद छान लें। गुनगुना होने पर एक चम्मच शहद मिला दें। रोजाना खाली पेट या रात में सोने से पहले पीएं। दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल  गुण पाए जाते है।
  13. मल्टीग्रेन दलिया का सेवन रोजाना करे।
  14. एक गिलास पानी में 1 चम्मच विनेगर , एक चम्मच नीबू का रस मिलकर पीएं।  

रकुल प्रीत सिंह ने बताए अजवाइन चाय के बेहतरीन फायदे, PMS की समस्या के साथ इन बीमारियों से दिलाए छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।