1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अंजीर ही नहीं उसका पानी भी है सेहत के लिए गजब लाभकारी, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

अंजीर ही नहीं उसका पानी भी है सेहत के लिए गजब लाभकारी, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 20, 2025 08:45 am IST,  Updated : Jan 20, 2025 08:45 am IST

आप जानकर हैरान होंगे लेकिन सिर्फ अंजीर ही नहीं बल्कि उसका पानी पीने से भी सेहत को बेहद फायदे होते हैं। चलिए, जानते हैं किन लोगों को डाइट में अंजीर का पानी शामिल करना चाहिए?

अंजीर का पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
अंजीर का पानी पीने के फायदे Image Source : SOCIAL

काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश से होने वाले लाभ किसी से छुपे नहीं हैं। लेकिन इनके आलावा एक और ड्राई फ्रूट है जो बेहद लाभकारी है। हम बात कर रहे हैं अंजीर की। अंजीर का सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अंजीर सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में बेहद कारगर है। आप जानकर हैरान होंगे लेकिन सिर्फ अंजीर ही नहीं बल्कि उसका पानी पीने से भी सेहत को बेहद फायदे होते हैं। चलिए, जानते हैं किन लोगों को डाइट में अंजीर का पानी शामिल करना चाहिए? 

अंजीर पानी के सेवन से इन बीमारियों से रहेंगे दूर:

  • हृदय स्वास्थ्य में सुधार: अंजीर पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ब्लड प्रेशर के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसमें मौजूद  ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं।

  • हड्डियों को बनाए मजबूत: अंजीर के पानी में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है इसीलिए अंजीर हड्डियों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है यह हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों को स्वस्थ रखता है।

  • कब्ज में फायदेमंद: अंजीर को डाइट में शामिल करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। भीगे हुए अंजीर और उसके पानी को खाली पेट पीने से कब्ज में राहत मिलती है और मल त्याग में भी मदद मिलती है क्योंकि इसमें रेचक गुण होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर्स प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं। 

  • खून की कमी होती है दूर: अंजीर के सेवन से आंतों की सूजन में आराम मिलता है। साथ ही खून की कमी दूर होती है और फेफड़ों को भी शक्ति मिलती है।

कब और कैसे करें अंजीर का सेवन?

2 से 3 अंजीर को टुकड़े करके पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद बचे हुए अंजीर को चबाकर खाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।