1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Flaxseeds For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का बेस्ट तरीका, बस रोजाना ऐसे करें अलसी का सेवन

Flaxseeds For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का बेस्ट तरीका, बस रोजाना ऐसे करें अलसी का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 02, 2021 07:25 am IST,  Updated : Mar 02, 2021 07:25 am IST

अलसी के ऊपर हुए अलग-अलग रिसर्च में कई फायदे सामने आए जिसके कारण इसे सुपरफूड नाम दिया गया है। अगर इसका सेवन एक नियमित मात्रा में किया जाए तो यह वजन कम करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

Flaxseeds For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का बेस्ट तरीका, बस रोजाना ऐसे करें अ- India TV Hindi
Flaxseeds For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का बेस्ट तरीका, बस रोजाना ऐसे करें अलसी का सेवन Image Source : INSTAGRAM/DIETICIANMISHRA

आज के समय में अधिकतर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इसे समय पर कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर 120/80 mmhg से ज्यादा रहता हैं तो तुरंत आपको इसे कंट्रोल करने की जरुरत हैं। क्योंकि बढ़ा हुई बीपी किडनी फेल, स्ट्रोक, हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन आप चाहे तो अपनी डाइट में अलसी शामिल करके इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।  

आयुर्वेद में अलसी को सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। वहीं अलसी के ऊपर हुए अलग-अलग रिसर्च में कई फायदे सामने आए जिसके कारण इसे सुपरफूड नाम दिया गया है। अगर इसका सेवन एक नियमित मात्रा में किया जाए तो यह वजन कम करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। हाइपरटेंशन जर्नल में पब्लिश रिसर्च के अनुसार अलसी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो नैचुरल तरीके से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। 

Flax Seeds for Weight Loss: ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट-कमर की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट

अलसी ब्लड प्रेशर की समस्या में कैसे है कारगर?

अलसी में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर के साथ कैंसर, वजन कम करने के साथ दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

एक चम्मच अलसी के बीज में 37 कैलोरी, 1.3 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट,  1.9 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम फैट, 1.2 ग्राम प्रोटीन, 8 प्रतिशत विटामिन बी1, 2 प्रतिशत विटामिv बी6, 7 प्रतिशत मैग्नीशियम,2 प्रतिशत कैल्शियम, 2 प्रतिशत आयरन आदि पाया जाता है। इसलिए एक दिन में 25 ग्राम से ज्यादा अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। 

बदलते मौसम में फ्लू, बुखार, पेट की परेशानी से सावधान, स्वामी रामदेव से जानिए एलर्जी से निजात पाने का बेस्ट फॉर्मूला

कैसे करें अलसी के बीज का सेवन

अलसी का सेवन आप विभिन्न तरीके से कर सकते हैं। इसे आप सलाद, दही, कुकीज-मंफींस में मिलाकर या फिर ऐसे भुन कर खा सकते हैं।

आप चाहे तो अलसी की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में 1 चम्मच अलसी के बीज डालकर 4-5 मिनट उबाल लें। इसके बाद इसे एक कप में छान लें। इसके बाद मिठास के लिए थोड़ा सा शहद मिला लें।

आप चाहे तो अलसी को भुनकर इसका पाउडर बना लें और रोजाना एक चम्मच इसका सेवन करे। इससे भी आपतो बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।