1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फूड प्वाइजनिंग होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिल जाएगा आराम

फूड प्वाइजनिंग होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिल जाएगा आराम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 06, 2021 07:29 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 07:35 pm IST

फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत होने पर पेट दर्द होना, बुखार आना, उल्टी होना, सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में ये घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या में आराम पा सकते हैं।

home remedies for food poisoning- India TV Hindi
home remedies for food poisoning Image Source : INDIA TV

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग जिस चीज का शिकार होते हैं वो है फूड प्वाइजनिंग। फूड प्वाइजनिंग जरूरी नहीं है कि कुछ भी खराब खाना खाने से हो जाए। इसके पीछे की वजह उन चीजों का सेवन करना भी हो सकता है जिन्हें एक साथ खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। कई लोग गर्मी के मौसम में तैलीय चीजों का सेवन बहुत ज्यादा कर लेते हैं। इससे भी उन्हें फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो जाती है। फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत होने पर पेट दर्द होना, बुखार आना, उल्टी होना, सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है। अगर आपको भी इस मौसम में खाने के बाद ये दिक्कतें हो रही हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या में आराम पा सकते हैं। 

ये 5 आदतें आपके मानसिक स्वास्थ्य को पहुंचा रहीं नुकसान, हो जाएं सावधान

Apple Vinegar
Image Source : INSTAGRAM/HIPCHIC.OFFICIALApple Vinegar 

सेब के सिरके का करें सेवन

फूड प्वाइजनिंग में सेब का सिरका असरदार है। सेब के सिरके में मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। इसे आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

तुलसी है कारगर
ये तो आप सभी जानते हैं कि तुलसी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि तुलसी फूड प्वाइजनिंग में भी असरदार है। अगर किसी को फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो तो वो एक कटोरी दही में तुलसी की पत्ती, काली मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की पत्ती पानी में डालकर पीने से भी आराम मिलेगा। 

नींबू के रस का करें इस्तेमाल
अगर आप फूड प्वाइजनिंग से परेशान हैं तो तुरंत नींबू का रस निकालकर पी लीजिए। इससे आपको जल्द ही राहत मिल जाएगी। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्वों की वजह से फूड प्वाइजनिंग वाले बैक्टीरिया मर जाएंगे। नींबू के रस को आप हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। 

Garlic
Image Source : INSTAGRAM/KATHRYN_GROWS_STUFFgarlic 

लहसुन दूर करेगा दिक्कत
लहसुन की कलियों को पानी के साथ खा लें। ऐसा करने से भी आपको फूड प्वाइजनिंग की समस्या में राहत मिल जाएगी। 

Coronavirus: तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच जानें कब और कहां पहनें कौन सा मास्क

केला 
केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है केला फूड प्वाजनिंग की समस्या में भी राहत दिलाता है। अगर किसी को फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो तो केले का तुरंत सेवन करें। इससे कुछ देर में आपको आराम मिल जाएगा।

Jeera
Image Source : INSTAGRAM/WHOLESOMENESSJeera 

जीरा
फूड प्वाइजनिंग में जीरा लाभकारी है। इसका सेवन करने से पेट दर्द के साथ सूजन भी कम हो जाती है। फूड प्वाइजनिंग होने पर एक चम्मच जीरे को भूनकर पीस लें और सूप में इसे डालकर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप चाहे तो दही में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।  

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।