1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डिप्रेशन से रखना है खुद को दूर तो इन चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

डिप्रेशन से रखना है खुद को दूर तो इन चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 07, 2021 10:57 am IST,  Updated : Sep 07, 2021 02:23 pm IST

डाइट से कुछ चीजों का सेवन सीमित करके डिप्रेशन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

डिप्रेशन से रखना है...- India TV Hindi
डिप्रेशन से रखना है खुद को दूर तो इन चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी Image Source : FREEPIK.COM

मौसम बदलने पर हमारे खाने-पीने से लेकर पहनावे तक का रुटीन बदल जाता है। इसके चलते कभी हमारा मूड अच्छा हो जाता है तो कभी हमारे मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हम मानसिक तौर पर परेशान होने लगते हैं। कभी-कभी यह बदलाव हमारे ऊपर इतना ज्यादा भारी पड़ जाता है कि डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। 

स्वामी रामदेव के अनुसार सितंबर माह में मौसम बदलने के कारण  स्ट्रेस, एंग्जायटी, नींद न आना, अधिक गुस्सा आना, काम में मन ना लगना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मरीज को अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वामी रामदेव से जानिए डिप्रेशन में किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

सितंबर माह में मूड खराब, गुस्सा आना है सीजनल डिप्रेशन का संकेत, स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर इलाज

डिप्रेशन से रखना है खुद को दूर तो इन चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी
Image Source : INDIA TVडिप्रेशन से रखना है खुद को दूर तो इन चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

डिप्रेशन के मरीज न करें इन चीजों का सेवन

मीठा

अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से मस्तिष्क में डोपामाइन का लेवल बढ़ने लगता है जिससे मूड स्विंग्स, एंग्जायटी और अवसाद महसूस होता है।

मैदे से बनी चीज़ें
मैदे से बनी चीज़ें जैसे ब्रेड, समोसा, नूडल्स, मैगी, बर्गर, पिज़्ज़ा, कुलचे, भठूरे आदि खाने में बड़े ही स्वाद लगते हैं, लेकिन इनका सेवन करने से भी आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। इसलिए इन चीजों का सेवन कम ही करना चाहिए।

हाई यूरिक एसिड से पीड़ित मरीजों को इन 10 चीजों का करना चाहिए परहेज, जानिए

शराब
शराब पीने के कारण भी डिप्रेशन की समस्या हो जाती है।

डिप्रेशन से रखना है खुद को दूर तो इन चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी
Image Source : INDIA TVडिप्रेशन से रखना है खुद को दूर तो इन चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

एनर्जी ड्रिंक्स 
स्वामी रामदेव के अनुसार एनर्जी ड्रिंक्स भी सेहत के लिए हानिकारक है। एनर्जी ड्रिंक पीने से शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ जाता है। जिससे कई बार डिप्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है। 

चाय-कॉफी
 चाय-कॉफी में मौजूद कैफ़ीन आपके दिमाग पर प्रहार कर आपको नर्वस कर देता है जिसकी वजह से आपका डिप्रेशन और एंग्जाइटी और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

स्मोकिंग
जो लोग रोज धूम्रपान करते हैं, उन लोगों में डिप्रेशन होने का खतरा बढ़ जाता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।