1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पाचन तंत्र को हमेशा फिट रखने के लिए पिएं ये हर्बल जूस, शरीर भी होगा डिटॉक्स

पाचन तंत्र को हमेशा फिट रखने के लिए पिएं ये हर्बल जूस, शरीर भी होगा डिटॉक्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2021 10:57 am IST,  Updated : Feb 18, 2021 10:57 am IST

पाचन तंत्र को फिट रखने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। आप चाहे तो इस हर्बल जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र हमेशा ठीक ढंग से काम करेगा।

पाचन तंत्र को हमेशा फिट रखने के लिए पिएं ये हर्बल जूस, शरीर भी होगा डिटॉक्स- India TV Hindi
पाचन तंत्र को हमेशा फिट रखने के लिए पिएं ये हर्बल जूस, शरीर भी होगा डिटॉक्स Image Source : PEXEL

आज के समय में अधिकतर लोग एसिडिटी, पेट फूलना या फिर कब्ज की समस्या होना आम बात है। इन बीमारियों को हम काफी नॉर्मल समझते है। लेकिन इन बीमारियों को इग्नोर करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि इससे आपके इंटरनल ऑर्गन पर प्रेशर पड़ता है। धीरे-धीरे इसका प्रभाव इंटरनल ऑर्गन अपनी जगह से हिल जाते हैं और कैविटी से बाहर निकल आतें हैं। जो बॉडी पर बबल की तरह दिखने लगते हैं। जो आगे चलकर हर्निया का कारण बन जाता है। 

पाचन तंत्र को फिट रखने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। आप चाहे तो इस हर्बल जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र हमेशा ठीक ढंग से काम करेगा।

मोटापा, डिप्रेशन, बीपी, ब्लड सुगर सहित हर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए बेस्ट फॉर्मूला

हर्बल जूस बनाने के लिए सामग्री

  • अजमोद
  • नींबू
  • सौंफ
  • अदरक

ऐसे बनाएं जूस

अजमोद, सौंफ और अदरक  और  पानी ग्राइडर में डालकर इसका जूस बना लें। इसके बाद इस इसे छानकर इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला लें और इसका सेवन करे। 

अनियमित पीरियड्स से छुटकारा दिलाएंगे ये खास उपाय, मिलेगा असहनीय दर्द से भी निजात

कैसे करेगा ये काम

  • अदरक में अच्छी मात्रा में एनाल्जेसिक, शामक, एंटीपीयरेटिक और जीवाणुरोधी प्रभाव होते हैं। इसके साथ ही यह पाचन को ठीक कर खाने को पचाने में मदद करता है। इसके साथ ही  अदरक लार, पित्त और गैस्ट्रिक एंजाइमों को उत्तेजित करने के लिए भी जाना जाता है।
  • नींबू में ऐसे गुण पाए जाते हैं तो आपके शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। 
  • सौंफ आंत की मांसपेशियों की परत के ऐंठन को कम करने में मदद करता है।
  • अजमोद का रस पाचन तंत्र के कार्य को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। अजवाइन में कैल्शियम, सिलिकॉन और विटामिन K की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अजवाइन का रस पीने से हड्डियाँ भी मजबूत हो सकती हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।