1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ना करें लहसुन का अधिक सेवन, ला सकता है कई बीमारियों की चपेट में

ना करें लहसुन का अधिक सेवन, ला सकता है कई बीमारियों की चपेट में

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 16, 2021 10:31 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 10:33 pm IST

जानिए लहसुन का अधिक सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही जानें कि लहसुन का अधिक सेवन करने से सेहत संबंधी क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं।

side effects of Garlic- India TV Hindi
side effects of Garlic Image Source : INDIA TV

खाने में अगर लहसुन का स्वाद ना हो तो खाने का स्वाद फीका सा लगने लगने लगता है। कई लोग तो अगर खाने में लहसुन ना हो तो खाना खाना भी पसंद नहीं करते। अब तो आप भारतीय खाने में लहसुन की क्या अहमियत है ये आसानी से समझ गए होंगे। लेकिन क्या आपको पता है शरीर को कई रोगों से बचाने वाला लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। जानिए लहसुन का अधिक सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही जानें कि लहसुन का अधिक सेवन करने से सेहत संबंधी क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं।

अंडे और दूध का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए ठीक है या नहीं, जानें इस सवाल का जवाब

लिवर को पहुंचाता है नुकसान

क्या आप जानते हैं कि लहसुन का अधिक सेवन आपके लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं। इसका असीमित मात्रा में इस्तेमाल करने से लिवर में टॉक्सिसिटी हो सकती है।

खाली पेट खाने से हो सकते हैं लूज मोशन
कई लोग लहसुन का सेवन खाली पेट भी कर लेते हैं। अगर आप भी लहसुन का सेवन खाली पेट करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट लहसुन खाने से लूज मोशन की दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह ये है कि लहसुन में सल्फर बनाने वाले यौगिक पाए जाते हैं। जिसकी वजह से लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

Garlic
Image Source : INSTAGRAM/AGLIOCASTALDOgarlic 

एसिडिटी और पेट से संबंधित अन्य दिक्कतें संभव
लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से संबंधित कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे कि पेट का फूलना, एसिडिटी। इसके अलावा अगर आप डाइजेशन की समस्या से भी ग्रसित हैं तो भी लहसुन का अधिक सेवन करने से परहेज करें।

ये 5 संकेत बताते हैं आपके शरीर में है विटामिन्स की कमी, हो जाएं सावधान

खून को बहुत ज्यादा पतला कर देता है
लहसुन खून को पतला करने में कारगर है। अगर आप अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करेंगे तो ब्लीडिंग की आंशका बढ़ जाती है। वहीं अगर आप खून पतला करने वाली दवाई का सेवन कर रहे हैं तो लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करें। 

हो सकती है एलर्जी
ज्यादा लहसुन का इस्तेमाल करने से आपको एलर्जी की दिक्कत भी हो सकती है। एलर्जी में स्किन पर रैशेज पड़ना शामिल है। इसके अलावा स्किन में जलन भी हो सकती है। 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।