1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Gout Diet: यूरिक एसिड के मरीज का किस तरह के खाने से बढ़ सकता है गठिया का दर्द, जानिए पूरी जानकारी

Gout Diet: यूरिक एसिड के मरीज का किस तरह के खाने से बढ़ सकता है गठिया का दर्द, जानिए पूरी जानकारी

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Jun 18, 2022 10:14 pm IST,  Updated : Jun 18, 2022 10:14 pm IST

शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इन मरीज़ों का अपने खाने का खास ध्यान रखना होता है।

Uric Acid- India TV Hindi
Uric Acid Image Source : FREEPIK

Highlights

  • यूरिक एसिड के मरीजों को सही भोजन का सेवन ना करना पड़ सकता है भारी
  • यूरिक एसिड के मरीज इन बातों का रखें खास ध्यान

Uric Acid : शरीर में प्यूरिन नामक तत्व के टूटने से यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है। यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में अधिक होने के चलते कई तरह बीमारियां अपाकी बॉडी में घर कर लेती हैं। यूं तो यूरिक एसिड मूत्र मार्ग के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब बॉडी में इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो यूरिक एसिड क्रिस्टल्स के रूप में जोड़ों और हड्डियों के बीच में इक्ट्ठा होने लगता है। 

ऐसा होने पर शरीर में गठिया बाय, जोड़ों में दर्द, किडनी की समस्या और गाउट समेत कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप अगर इस तरह की परेशानी से गुजर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं।

आमतौर पर यूरिक एसिड का असर पैरों में होता है। ये सूजन संबंधी गठिया के सबसे आम रूपों में से एक है। गाउट का अटैक सबसे ज्यादा बॉडी पर तब होता है जब यूरिक एसिड जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। यूरिक एसिड बॉडी में एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है और हमारी ब्लड वैसल्स की लाइनिंग की रक्षा करता है।

यूरिक एसिड के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में केवल उन्हीं चीज़ों का सेवन करना चाहिए जिनसे यूरिक एसिड कंट्रोल रहे। अब सवाल ये उठता है कि यूरिक एसिड के मरीज क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें। चावल हमारी थाली का अहम हिस्सा है। क्या यूरिक एसिड के मरीज चावल का सेवन कर सकते हैं। तो इसका जवाब है हां। चावल एक ऐसा फूड है जिसमें प्यूरिन की मात्रा बेहद कम या यूं कहें कि ना के बराबर होती है। जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ता है वो चावल का सेवन कर सकते हैं। 

यूरिक एसिड के मरीज इन बातों का रखें खास ध्यान।

  • प्यूरिन से भरपूर फूड की जानकारी रखें ताकि आप ऐसे फूड का सेवन करें जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करें।
  • दवाईयों का अधिक सेवन गाउट की परेशानी को बढ़ा सकता है इसलिए डॉक्टर की सलाह गके बिना कोई दवा ना लें।
  • यूरिक एसिड के मरीज अपने वजन को कम करें। बढ़ता वजन आपको और भी बीमार कर सकता है। 
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें यूरिक एसिड कंट्रोल रहेगा और आप हेल्दी रहेंगे।

 ये भी पढ़िए

Khatron Ke Khiladi 12 में नहीं टिक पाईं Rubina Dilaik और Shivangi Joshi, फैंस का टूटा दिल

Sachin Tendulkar की गोद में बैठी नजर आईं नन्हीं सारा, देखिए फादर्स डे से पहले पिता बेटी की प्यारी तस्वीर

Pakistan: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के सीन का इस्तेमाल कर रहा था कराची का रेस्टोरेंट, सोशल मीडिया पर हो गया ट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।