1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में हरी मूंग दाल खाने से मिलते हैं फायदे, हाई कोलेस्ट्रॉल से बीपी तक, इन बीमारियों को रखती है कंट्रोल

गर्मी में हरी मूंग दाल खाने से मिलते हैं फायदे, हाई कोलेस्ट्रॉल से बीपी तक, इन बीमारियों को रखती है कंट्रोल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 11, 2024 05:30 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 05:30 pm IST

Moong Dal In Summer: गर्मी के दिनों में डाइट में हरी छिलका वाली मूंग दाल को जरूर शामिल कर लें। मूंग दाल न सिर्फ लू से बचाती है बल्कि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। जानिए हरी मूंग दाल खाने के फायदे।

हरी मूंग दाल के फायदे- India TV Hindi
हरी मूंग दाल के फायदे Image Source : SOCIAL

ज्यादातर घरों में खाने में दोपहर के भोजन में दाल शामिल होती है। दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। हालांकि दाल भी आपको सीजन और ऋतु के हिसाब से खानी चाहिए। गर्मी में हरी मूंग की दाल स्वास्थ्य के लिए फलदायी साबित होती है। इसे सबसे ज्यादा पौष्टिक दाल माना जाता है। मूंग दाल को शरीर के लिए जादू कहा जाता है। इस दाल से लू लगने का खतरा कम होता है और पेट के लिए बहुत सुपाच्य होती है। मूंग दाल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करती है। मूंग दाल खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। जानिए क्यों सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है मूंग दाल?

पेट के लिए अमृत मानी जाती है मूंग दाल

  1. आयुर्वेद में मूंगदाल को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। बीमार होने पर डॉक्टर सबसे पहले मूंग की दाल की खिचड़ी या सूप पीने की सलाह देते हैं। इसकी वजह है कि ये दाल पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छी होती है। मूंग की दाल तुरंत एनर्जी देती है। इसे खाने से पेट में गैस, ब्लोटिंग और दूसरी समस्याएं नहीं होती। मूंग की दाल को काफी हल्का माना जाता है। मूंग दाल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर के अलावा  कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी भी होता है।

  2. डायटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो मूंग की दाल खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है और इसमें बहुत कम फैट होता है। मूंग की दाल शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर दाल को उबालकर खाया जाए तो ये और भी गुणकारी हो जाती है। 

  3. मूंग की दाल में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है जिससे बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। मूंग की दाल खाने से ब्लड वैल्स सुचारू काम करते हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक बना रहता है। मूंग की दाल दिमाग को भी कूल बनाने का काम करती है।

  4. आंतों के लिए भी मूंग दाल फायदेमंद साबित होती है। इसे खाने से पाचन स्वास्थ्य अच्छा रहता है और दाल में पाया जाने वाला एडिबल फाइबर पेट के सिस्टम को स्मूद बनाता है। इससे आंतों में नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया नहीं पनपते। 

  5. हरी मूंग की दाल खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। ये दाल फाइबर से भरपूर होती है। इसमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट दूसरी दालों की तुलना में आसानी से पच जाता है। मूंग दाल खाने से पेट फूलने की समस्या, गैस और ब्लोटिंग नहीं होती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।