1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Mental Peace: खुश रहने का बेस्ट फॉर्मूला, योग गुरू स्वामी रामदेव से जानिए मेंटल हेल्थ को ठीक कैसे रखें?

Mental Peace: खुश रहने का बेस्ट फॉर्मूला, योग गुरू स्वामी रामदेव से जानिए मेंटल हेल्थ को ठीक कैसे रखें?

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Bharti Singh
 Published : Oct 21, 2023 08:30 am IST,  Updated : Oct 21, 2023 08:31 am IST

Mental Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिल और दिमाग का खुश रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो गुस्सा और तनाव से बचें। इससे शरीर में कई बीमारियां पैदा हो सकती है। ज्यादा गुस्सा आपके दिल के लिए घातक हो सकता है। योग गुरू बाबा रामदेव से जानिए कैसे खुश रहें।

Happiness Baba Ramdev- India TV Hindi
खुश कैसे रहें? Image Source : FREEPIK

Happiness For Health: हंसी सेहतमंद रहने के लिए कुदरत की तरफ से दिया बेहतरीन टूल है, लेकिन लोग हंसी भूल गए हैं। स्ट्रेस-डिप्रेशन ने उनको बीमार बना दिया है। तनाव को दूर भगाने के लिए स्वस्थ शरीर का होना जरूरी है और शरीर को हेल्दी रखने के लिए इम्यूनिटी का बूस्ट रहना जरूरी है। ताकि हमारा शरीर बीमारियों से लड़ सके। हैप्पीनेस का सीधा संबंध सेहत से है। एक नई रिसर्च बताती है कि अगर आप खुश रहते हैं तो बॉडीपेन, मेंटल स्ट्रेस कम होने के साथ हाई बीपी बैलेंस रहता है। जो लोग खुश नहीं रह पाते योग के जरिए हैप्पी का फॉर्मूला अपना सकते हैं। 

हमारी हमेशा सोचते रहने की आदत भी निगेटिव इमोशंस को बढ़ाती है। रिसर्च के मुताबिक जब सोचते हैं तो सबसे ज्यादा निगेटिव विचार आते हैं। कई लोग छोटी बीमारी को भी सोच-सोचकर बड़ा बना लेते हैं। जबकि खुश रहनेसे हीलिंग पावर बढ़ती है। जो फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। 

हंसने के फायदे 

  • बॉडी में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो
  • इम्यूनिटी में 52% तक इजाफा
  • बॉडीपेन कम होता है
  • मेंटल स्ट्रेस घटता है
  • डिप्रेशन दूर होता है
  • बीपी बैलेंस रहता है

हैप्पीनेस बनाए दिल को मजबूत

  • हार्ट डिजीज के केस 26% तक घट जाते हैं।
  • हार्ट अटैक का  खतरा 73% कम रहता है।
  • भारत में 42% लोग स्ट्रेस में रहते हैं। 
  • महिलाओं से ज्यादा पुरूष परेशान होते हैं। 
  • देश में 55% लोग हैप्पी रहते हैं।

गुस्से से होने वाली बीमारी 

  • हार्ट प्रॉब्लम
  • हाई बीपी
  • शुगर
  • लंग्स प्रॉब्लम
  • माइग्रेन
  • एंग्जाइटी
  • डिप्रेशन

गुस्सा कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं 

  • अलसी
  • ब्लूबेरी
  • पालक
  • ओट्स
  • बादाम
  • अखरोट 
  • काजू

खुश कैसे रहें?

  • दूसरों की मदद करें
  • हर घंटे 10 सेकंड में स्ट्रेचिंग करें
  • मीठा खाने से बढ़ती है खुशी

गुस्से को कैसे काबू करें

  • थोड़ी देर टहलें
  • रोज योग करें
  • मेडिटेशन करें
  • गहरी सांस लें
  • संगीत सुनें
  • अच्छी नींद लें

नेचुरल उपाय आजमाएं 

  • किडनी -  गोखरू का काढ़ा 
  • आंखों -   आंवला-एलोवेरा जूस
  • लिवर - सर्वकल्प क्वाथ काढ़ा 
  • हार्ट -   अर्जुन छाल, दालचीनी काढ़ा 

दिमाग को एक्टिव बनाएं

  • एलोवेरा का जूस पिएं
  • गिलोय का जूस पिएं
  • अश्वगंधा का जूस पिएं
  • 8 घंटे की नींद लें 
  • पार्क में टहलने जाएं
  • सिर की मसाज करें 
  • रोजाना योग करें 
  • मेडिटेशन फायदेमंद 

डिप्रेशन को कैसे दूर करें 

  • अखरोट डाइट में शामिल करें
  • ग्रीन टी पीने की आदत बनाएं
  • हल्दी वाला दूध रोजाना पिएं
  • खाने में दही का सेवन करें
  • चने और अलसी का सेवन करें 

डिप्रेशन में इन चीजों से बचें

  • मीठा
  • मैदे से बनी चीज़ें
  • शराब
  • एनर्जी ड्रिंक्स
  • चाय-कॉफी
  • स्मोकिंग 

अपनाएं ये नुस्खे 

  • दूध में हल्दी मिलाकर पीएं
  • दूध के साथ शिलाजीत फायदेमंद
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।