1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Health Benefits: मूंग दाल और पालक का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम होता है मजबूत, ये बीमारियां भी रहती हैं कोसों दूर

Health Benefits: मूंग दाल और पालक का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम होता है मजबूत, ये बीमारियां भी रहती हैं कोसों दूर

 Edited By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 01, 2022 05:38 pm IST,  Updated : Oct 01, 2022 06:23 pm IST

Health Benefits: मूंग दाल और पालक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यदि आप अपनी डाइट में मूंग दाल और पालक को शामिल करते हैं, तो आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं।

Health Benefits- India TV Hindi
Health Benefits Image Source : SOURCE

Highlights

  • मूंग दाल और पालक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं
  • डाइट में मूंग दाल और पालक शामिल करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी दूर

Health Benefits: भारतीय व्यंजन कई तरह के होते हैं। इनमें कुछ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी तो कुछ हानिकारक भी होते हैं। लेकिन बात करें पालक और मूंग दाल की तो ये पोषक तत्वों और आयरन से भरपूर होते हैं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक देसी व्यंजन हैं। अगर आप मूंग दाल और पालक की सब्जी या दाल का सेवन करते हैं तो डॉक्टर के अनुसार इसकी एक सर्विंग से आपको 132 कैलोरी मिलती है। जिसमें कि 76 कैलोरी कार्बोहाइड्रेट और 29 कैलोरी प्रोटीन और 27 कैलोरी वसा होते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपने दैनिक आहार में मूंग दाल और पालक को जरूर शामिल करना चाहिए। मूंग दाल प्राय: सभी घरों में प्रतिदिन बनाया जाता है। लेकिन अगर आप उसमें पालक डालकर बनाते हैं ना सिर्फ इसका स्वाद बढ़ जाता है बल्कि इसकी पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। जानते हैं मूंग दाल और पालक के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में।

मूंग दाल और पालक के फायदे

पाचन शक्ति होती है मजबूत

मूंग दाल और पालक बहुत ज्यादा भारी भोजन नहीं होता है और इसलिए इसे पचाना आसान होता है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। साथ ही इससे शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।

हड्डियां होती है मजबूत

मूंग दाल और पालक के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है।

Uric Acid: जोड़ों के दर्द को कम करने में तेजपत्ता है बेहद असरदार, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक

मूंग दाल और पालक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही यह कैल्शियम और प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। ये बॉडी में इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में मदद करते हैं।

स्किन के लिए भी हेल्दी

पाचन और इम्यूनिटी के साथ ही स्किन के लिए भी मूंग दाल और पालक बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से चेहरे की रंगत में निखार आता है। साथ ही चेहरे में पिंपल और एजिंग की परेशानी भी दूर होती है। मूंग दाल और पालक के सेवन से बॉडी के साथ स्किन भी हेल्दी रहती है।

World Heart Day 2022: हार्ट फेल होने से पहले मिलते हैं ये सिग्नल, भूलकर भी न करें अनदेखी

मूंग दाल और पालक में प्रयोग होने वाली सामग्री भी फायदेमंद

मूंग दाल और पालक की सब्जी या दाल बनाने के लिए आप जिन सामग्रियों का प्रयोग करते हैं वह भी खूब फायदेमंद होती है। आमतौर पर पालक और मूंग दाल बनाते समय लहसुन,प्याज, अदरक, हींग, जीरा, हरी मिर्च, टमाटर और हल्दी आदि का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी चीजें स्वास्थ्य व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। खाना बनाने में किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि खाना जल्दी पचता भी है। पालक और मूंग दाल में भी इन सभी चीजों का प्रयोग किया जाता है।

(Disclaimer:ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)

Vitamin D Deficiency: सिर्फ धूप ही नहीं इन चीजों से भी मिलता है विटामिन डी, जरूर करें डाइट में शामिल

 

International Coffee Day 2022: कॉफी पीने के हैं अनेक फायदे, स्ट्रेस कम करने से लेकर इन बीमारी में है फायदेमंद

Constipation Tips: क्या सुबह-सुबह आपका पेट भी नहीं होता साफ? ये घरेलू उपाय दिलाएंगे इस समस्या से छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।