1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Uric Acid: जोड़ों के दर्द को कम करने में तेजपत्ता है बेहद असरदार, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

Uric Acid: जोड़ों के दर्द को कम करने में तेजपत्ता है बेहद असरदार, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 26, 2022 10:48 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 10:49 pm IST

Uric Acid: तेजपत्ता किचन में पाया जाने वाला एक ऐसा मसाला है, जो शुगर को कंट्रोल करता है साथ ही बॉडी से टॉक्सिन भी बाहर निकालता है।

Uric Acid- India TV Hindi
Uric Acid Image Source : FREEPIK

Uric Acid: यूरिक एसिड बॉडी में मौजूद टॉक्सिन है जो सब की बॉडी में बनते हैं। जब किडनी यूरिक एसिड को बाहर नहीं निकाल पाती तो यूरिक एसिड जोड़ों और घुटनों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। खाने में ज़्यादा प्यूरिन होने और ड्रिंक्स का ज़्यादा सेवन करने से खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता हैं और इस वजह से इंसान के जोड़ो में तकलीफ होने लगती है। ये तकलीफ वक्त के साथ इतनी ज़्यादा बढ़ जाती है कि इंसान ढंग से उठ बैठ भी नहीं पाता है। ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप किचन में मौजूद तेजपत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। तेजपत्ते का रोज़नन सेवन कर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं तेजपत्ते से यूरिक एसिड कैसे कम किया जाये। 

 Bay leaf Tea
Image Source : FREEPIK Bay leaf Tea

पिएं तेजपत्ता की चाय 

जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है वो तेज पत्ते की चाय का सेवन करें। इस चाय को बनाने के लिए आप 10-20 तेजपत्ता लें और उसे अच्छी तरह से वॉश कर लें। एक पेन में तीन गिलास पानी लें और वॉश किए हुए तेज पत्ता को उसमें डालें। पेन को गैस पर रखें और तब तक पकाएं जब तक पानी एक गिलास नहीं रह जाए। इस पानी को गुनगुना करें और दिन में दो बार सेवन करें। तेजपत्ता की चाय का सेवन करने से आपका यूरिक एसिड कंट्रोल रहेगा।

आपके लिए भी नशा छोड़ना हो रहा मुश्किल? स्वामी रामदेव से जानिए कैसे पाएं नशे की लत से आजादी

तेजपत्ते से होने वाले फायदे 

तेजपत्ता ना सिर्फ खाने में खुशबू बढ़ाता है बल्कि ये औषधीय गुण से भरपूर है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। सांस से जुड़ी समस्याओं जैसे खांसी, फ्लू, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा व इन्फ्लूएंजा से राहत मिलती है। साथ ही इसके सेवन से किडनी की हेल्थ बेहतरीन रहती है। 

(Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें)

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में इन बातों का रखें खास ख्याल, स्वामी रामदेव से जानिए योग, प्राणायाम और आयुर्वेदिक उपचार

 

Yoga Tips: बिना दवा के कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज, स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर तरीका

Vitamin D Deficiency: सिर्फ धूप ही नहीं इन चीजों से भी मिलता है विटामिन डी, जरूर करें डाइट में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।