1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बासी रोटी को न समझे बेकार इसके फायदे कर देंगे आपको हैरान

बासी रोटी को न समझे बेकार इसके फायदे कर देंगे आपको हैरान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 19, 2023 06:35 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 06:35 pm IST

अगर आप भी बासी रोटी सुबह के समय फेंक देते हैं तो अब उसे फेकने की बजाय अपने नाश्ते में खाएं। ऐसा करने से आप सेहतमंद रहेंगे।

Basi roti khane ke fayde- India TV Hindi
Basi roti khane ke fayde Image Source : FREEPIK

ज्यादातर घरों में रात की बची हुई रोटी को लोग फेंक देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बासी खाना सेहत के लिए बेहद घातक माना जाता है। बासी खाने से से कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में बचा हुआ खाना लोग पालतू जानवर को खिला देते हैं या फिर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी का सेवन करने से सेहत के लिए फायदेमंद है? दरअसल, बसी रोटी के सेवन से एसिडिटी, गैस, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसलिए रात की बची रोटी को खाने से कतराइए नहीं। गेहूं के आटे से बनी रोटी अगर रात में बना कर सुबह खाते हैं तो इससे आपके  हेल्‍थ पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसमें पोषक तत्वों के साथ नमी बनी रहती है जिसे आप बेझिझक खा सकते हैं। आइए जानते हैं बासी रोटी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है।

पेट से जुड़ी बीमारियां

कई बार कुछ गलत खाने या ज्यादा तेल-मसाले वाली चीज़ें खा लेने से एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। ऐसे में आपके लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। बासी रोटी को सुबह नाश्ते में दूध के साथ खाने से अपच, गैस, एसिडिटी और पेट की बीमारियों से भी राहत मिलती है। इसलिए आप इसका बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन को भी ठीक करता है।

डायबिटीज

आजकल डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है। डायबिटीज के मरीज को खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। अगर आप भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट दूध के साथ रात की बासी रोटी खाएं। ऐसा करने से शुगर कंट्रोल में रहेगा। 

आपकी जीभ पर भी जम गया है सफेद मैल? इन तरीको से करें सफाई, मुंह से नहीं आएगी बदबू

दुबलापन करें दूर

अक्सर लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी अपने दुबलेपन से परेशान हैं तो बासी रोटी इसमें आपकी मदद कर सकता है। ये शरीर के दुबलेपन को दूर करने का यह सबसे कारगर उपाय में से एक है। इसलिए बासी रोटी को दूध के साथ मिलाकर खांए। इससे शरीर में बल की वृद्धि भी होती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

उबले हुए चावल का पानी इन बीमारियों में करता है संजीवनी बूटी की तरह काम, फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

इस सब्जी के सेवन से हड्डियों का दर्द हो जाता है गायब, इन बीमारियों में भी हैं असरदार

बच्चा कंसीव करने में मदद करती है दालचीनी और कलौंजी से बनी ये जादुई ड्रिंक, ऐसी करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।