1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सूरजमुखी के बीज में छिपा है सेहत का खजाना, इन गंभीर बीमारियों में है असरदार; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

सूरजमुखी के बीज में छिपा है सेहत का खजाना, इन गंभीर बीमारियों में है असरदार; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 30, 2024 04:55 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 04:55 pm IST

​सूरजमुखी के बीज में हेल्दी फैट, एसिड, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसके सेवन से आप किन बीमारियों से दूर रहेंगे साथ ही इसका सेवन कैसे करना चाहिए?

Health Benefits Of Sunflower Seeds- India TV Hindi
Health Benefits Of Sunflower Seeds Image Source : SOCIAL

सूरजमुखी के फूल देखने में बहुत ही सुंदर होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इसके बीज आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।  इसके बीज में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।  सूरजमुखी के बीज अपने पोषण संबंधी गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके बीज में हेल्दी फैट, एसिड, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।  चलिए आपको बताते हैं इसके सेवन से आप किन बीमारियों से दूर रहेंगे साथ ही इसका सेवन कैसे करना चाहिए?

पोषक तत्वों से भरपूर हैं सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी का बीज पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनिरल्स जैसे विटामिन ई, मैग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर भी पाए जाते हैं।  ये पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तक, अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन बीमारियों में है असरदार:

  1. कोलस्ट्राल करे कंट्रोल: सूरजमुखी के बीजों में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड जैसे हेल्दी फैट्स पाए ये हेल्दी फैट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद कारगर हैं जिस वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कई गुना कम हो जाता है।  इसके अलावा सूरजमुखी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट। इसकी वजह से धमनियों में प्लाक बनने का खतरा कम हो जाता है और आपका हृदय स्वस्थ रहता है।
  2. एनर्जी करे बूस्ट: सूरजमुखी के बीज में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है इस वजह से ये बीज एनर्जी का एक बेहतरीन सोर्स है।  इसके बीज में अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है और थकान और थकावट से बचाता है। अपने आहार में सूरजमुखी के बीज शामिल करने से आपको पूरे दिन निरंतर ऊर्जा स्तर प्राप्त हो सकता है।
  3. हड्डियां बनाए मजबूत: सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इस वजह से आपकी कमजोर हड्डियों में जान आती है और वे मजबूत बनते हैं।  यह मिनरल शरीर में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह कैल्शियम को अब्सॉर्ब करता है, इस वजह से ऑस्टियोपोरोसिस की सम्भावना कम हो जाती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।  

इन चीज़ों के साथ खाएं

सूरजमुखी के बीज को आप भूनकर खा सकते हैं, ये बेहद हेल्दी माने जाते हैं।  इसके अलावा इन्हें आप चिकन करी, मिक्स वेजिटेबल में डालकर भी खा सकते हैं। साथ ही इन्हें आप सलाद, पास्ता के ऊपर गार्निश कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीजों को किसी भी सॉफ्ट डिश जैसे स्क्रैम्बल्ड एग को कुरकुरा बनाने के लिए उसमें डाला जा सकता है। सूरजमुखी के बीज का पाउडर या आटा केक, मफिन और ब्रेड बैटर में भी मिलाया जा सकता है। यह उसकी पौष्टिकता को बढ़ाता है।  सूरजमुखी के बीजों को आप चिवड़ा में डाल सकती हैं, जो नाश्ते के लिए मसालेदार स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प होता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

खाने के बाद आती है खट्टी डकार तो रात में सोने से पहले खाएं अजवाइन, हाज़मा होगा दुरुस्त; नींद भी आएगी भरपूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।