1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन चीजों को भिगोकर खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, दूर रहती है बीमारियां

इन चीजों को भिगोकर खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, दूर रहती है बीमारियां

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Aug 28, 2021 06:54 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 06:54 pm IST

इन फूड्स को रातभर पानी में भिगोकर कर खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। ये चीजें थकान को दूर करने के साथ-साथ पेट को भी स्वस्थ रखती हैं।

photos- India TV Hindi
इन चीजों को भिगोकर खाएं, दूर रहेंगी बीमारियां Image Source : INDIA TV

जब बात सेहत की आती है तो हम खुद को फिट रखने के लिए काफी कुछ करते हैं। जिम में घंटों वर्कआउट करना, ढेर सारा पानी पीना आदि। लेकिन  स्वस्थ और फिट रहने के लिए सही खान-पान का होना बेहद जरूरी है। सुबह उठकर कुछ खास चीजों का सेवन करना हमारे शरीर के काफी फायदेमंद माना जाता है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो रातभर भिगोकर रखने के बाद इसका सुबह खाए जाएं तो शरीर को बहुत फायदे होते हैं।

इन फूड्स को रातभर पानी में भिगोकर रख कर खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं।

आइए आपको बताते हैं कि कौन सी चीजें भिगोकर खाने से शरीर को फायदा होता है जिससे पेट, इम्यूनिटी, वजन घटाने जैसे स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।

घनी दाढ़ी नहीं आती? इन शानदार टिप्स की बदौलत पा सकते हैं घनी और स्टाइलिश दाढ़ी 

मेथी

रात के समय मेथी को पानी में भिगो कर रख दें। फिर सुबह उठकर मेथी का पानी पी लें।  ऐसा करने से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। आजकल ये एक आम समस्या है। मेथी का दाना भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। यह कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और आंतों को साफ रखने के साथ-साथ पाचन को भी ठीक रखता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मेथी फायदेमंद है। साथ ही मेथी का सेवन करने से महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

किशमिश

आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर किशमिश हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जब आप रात में किशमिश को भिगोकर सुबह खाते हैं तो यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। इसके अलावा यह कब्ज की समस्या को दूर करके पेट को साफ और स्वस्थ रखती है।

कोरोना की तीसरी लहर से पहले लंग्स को कैसे बनाएं हेल्दी, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किन चीजों का करें सेवन, स्वामी रामदेव से जानिए 

अलसी के बीज

एक चम्मच अलसी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। आप अलसी के बीजों को रात के समय पानी में भिगो कर रख दें और फिर अगली सुबह इसका सेवन करें। ये बीज फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो वजन घटाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इन बीजों का रोजाना सेवन करने से कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

बादाम

बादाम को रातभर भिगोकर रखने के बाद इसका पोषण काफी बढ़ जाता है। बादाम मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं जिसके सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिलती है। भीगे हुए बादाम वजन घटाने में मददगार होते हैं। बादाम खाने से दिमाग भी बढ़ता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

अंजीर

अंजीर विटामिन, मैंगनीज, पोटेशियम, फाइबर और फास्फोरस से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट - फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स भी होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अंजीर को रातभर पानी में भिगो कर रख दें और फिर अगली सुबह इसे खा लें।

 चना

भीगा हुआ चना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। सुबह के समय भीगे हुए चने खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही शरीर की थकावट भी दूर होती है।

खाना खाते ही होने लगती है एसिडिटी और गैस? इन नुस्खों से मिलेगी राहत

 मुनक्का

किशमिश जैसा दिखने वाले मुनक्के में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन पाए जाते हैं। ये  स्किन को ग्लोइंग बनाने और शरीर में खून की कमी को दूर करने में यह बेहद लाभकारी होता है। 

 मूंग

रातभर भिगोकर रखने के बाद साबुत मूंग को अगली सुबह खाने से पेट ठीक रहता है। पेट के लिए ये काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा, वेट लॉस करने में भी मददगार होती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।