1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ठंड में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, हेल्दी हार्ट के लिए रोज़ाना करें ये एक्सरसाइज़; जानें किस समय करने से होगा फायदा

ठंड में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, हेल्दी हार्ट के लिए रोज़ाना करें ये एक्सरसाइज़; जानें किस समय करने से होगा फायदा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 04, 2024 04:40 pm IST,  Updated : Jan 04, 2024 04:43 pm IST

सर्दियों के मौसम में खासकर हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की तादाद कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में अपना बचाव करने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें और नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करना शुरू करें।

Exercise For Healthy Heart - India TV Hindi
Exercise For Healthy Heart Image Source : SOCIAL

दिल का दौरा पड़ने का जो डर जो कभी बुढ़ापे में में सताता था वो आज यंग जनरेशन को भी परेशान कर रहा है। दरअसल, इंडियन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, हार्ट अटैक की गिरफ्त में आ चुके हर 4 में से 1 पुरुष 40 साल से कम उम्र के हैं तो वहीं 20 से 30 साल के युवाओं की मौत के मामले भी हर साल बढ़ रहे हैं। सर्दियों के मौसम में खासकर हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की तादाद कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में अपना बचाव करने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें और एक्सरसाइज़ को नियमित रूप से करना शुरू करें। इन एक्सरसाइज़ की मदद से आप अपनी दिल की सेहत का बेहतरीन ख्याल रख सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए करे ये एक्सरसाइज़

  1. कार्डिओ: कार्डिओ आपकी दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ब्रिस्क वॉक कर भी आप अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं। तेजी से चलने से आपका दिल मजबूत बनता है। इसलिए अपनी डेली रूटीन में दौड़ना, और तेजी से चलना ज़रूर शामिल करें। अगर आप दिनभर में 10,000 स्टेप्स चलते हैं तो इससे दिल से जुड़ी बीमारियों की सम्भावना बेहद कम हो जाएगी।
  2. वेटलिफ्टिंग: वेटलिफ्टिंग से सिर्फ आपकी मांसपेशियां ही मजबूत नहीं होती हैं बल्कि यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। वेटलिफ्टिंग से मसल्स बनती है और फैट बर्न होता है। इन एक्सरसाइज से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  3. साइकिलिंग और स्विमिंग- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप रोज साइकिलिंग कर सकते हैं। साइकिल चलाना हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे हृदय गति बढ़ती है। साइकिलिंग करने से मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। वहीं  तैरना भी हार्ट के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। वाटर एरोबिक्स या स्विमिंग लैप्स एक फुल-बॉडी वर्कआउट है। इससे न केवल आपके शरीर को, बल्कि आपके दिल को भी मजबूत बनाया जा सकता है। हालांकि सर्दियों के मौसम में स्विमिंग न करें तो बेहतर है। 
  4. योग- योग करने से आपकी मांसपेशी मजबूत और टोन होती हैं। कई योगासन ऐसे हैं जिससे आपके दिल की गति बढ़ जाती है। जबकि कई योगासन करने से आप शांत महसूस करते हैं। इससे आपका रक्तचाप कम हो सकता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए योगा सबसे अच्छा व्यायाम है। 
  5. स्ट्रेचिंग: स्टेचिंग सिर्फ आपकी बॉडी के लिए ही लाभकारी नहीं है बल्कि यह एक्सरसाइज़ आपके दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसलिए आपको जब भी समय मिले अपनी बॉडी को स्ट्रेच करते रहें। 

कड़ाके की ठंड में ये 5 पावरफूड करेंगे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग, मौसमी बीमारियां होंगी कोसों दूर

कब करें एक्सरसाइज़?

सुबह के समय एक्सरसाइज़ करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको सुबह वक्त नहीं मिल पाता है तो आप शमा के समय भी इन एक्सरसाइज़ को कर सकते हैं।

हेल्दी हार्ट के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

रोज़ाना 3 से 4 लीटर पानी पियें। सर्दियों के मौसम में इस बात का ख़ास ख्याल रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। अपने खाने में जितना हो सके कम से कम नमक और शक्कर का इस्तेमाल करें। नमक-चीनी कम करें, अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करें। इसके साथ ही नट्स का ज़रूर सेवन करें। एनटीएस का सेवन आपकी दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यानी कुल मिलाकर कहें तो अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यूरिक एसिड से जमे क्रिस्टल को कुछ ही दिनों में गला देगा इस सब्जी का जूस, जोड़ों का दर्द भी होगा दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।