Heart Attack Risk: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स के कारण हम अपने शरीर के दुश्मन बन जाते हैं और कई तरह की बीमारियां पाल लेते हैं। इन दिनों हार्ट अटैक एक बहुत ही गंभीर बीमारी बन गयी है। बता दें कि इंडियन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, भारत में हर साल 17 लाख लोगों की जान हृदय संबंधी बीमारियों की वजह से जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका हार्ट अटैक से कभी सामना न हो तो इन कुछ बुरी आदतों को आप आज से ही छोड़ दें।
आजकल की फास्ट फॉरवर्ड लाइफ में दिल का दौरा पड़ने की मुख्य वजह हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, धूम्रपान और मोटापा होता है। अगर आप किसी तरह का शारीरिक श्रम नहीं करते हैं, शरीर को हिलाते-डुलाते नहीं हैं तो भी दिल का दौरा पड़ने की संभावना रहती है।
जो लोग मोटापे या पेट की चर्बी से परेशान हैं वो हार्ट अटैक का बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं। साथ ही अगर आपके परिवार के किसी सदस्य को ये बीमारी हो चुकी है, तो हो सकता है कि आप भी इस बीमारी की चपेट में आ जाएं । जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं, उन्हे दिल का दौरा पड़ सकता है। अगर आप फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर रहे हैं तो ये आदत बदल लें, क्योंकि ऐसे लोगों को दिल का दौरा ज़्यादा पड़ता है। साथ ही जो लोग पूरी नींद नहीं लेते हैं उनको दिल की बीमारियां हो सकती हैं.
दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ दें। आप सिगरेट, शराब, तंबाकू या किसी भी तरह का नशा ना करें। इससे आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है और ये आपकी बॉडी के साथ साथ आपके हेल्थ को बिगाड़ने का काम करती है.- यानी कि अगर आप धूम्रपान करते है या शराब का सेवन करते हैं तो इसे पूरी तरह बंद कर दें।
पेट की चर्बी का बढ़ना आपके दिल के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि आपको कभी हार्ट अटैक न आए तो सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करें। आप ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं जिसमे फाइबर की मात्रा भरपूर हो। बाहर के ऑइली खाने से बचें, क्योंकि फास्ट फूड और जंक फूड्स खाने से हमारी नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है, जो दिल की सेहत के लिए बहुत ही बुरा है। एक स्वस्थ शरीर के लिए एक हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाना बेहद ज़रूरी है, इसलिए हेल्दी रहने के लिए अपनी जितना हो सके उतना वर्कआउट, फिजिकल एक्टिविटी करें। अपने वजन की नियमित जांच करते रहें और वेट कंट्रोल करने के सभी उपाय अपनाएं,
संपादक की पसंद