Swami Ramdev Tips for avoid Heart Disease: 'जाना था जापान... पहुँच गए चीन... समझ गए ना...' बात रोमांच की हो तो चीन-जापान क्या, कहीं भी चले जाइए कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन बात जब सेहत की हो, यानी गये हों जिम और वहां से सीधे हॉस्पिटल पहुंच जाएं तो फर्क भी पड़ता है और फिक्र भी होती है। लोगों को अपने खास अंदाज में हंसाने वाले 'गजोधर भैया' राजू श्रीवास्तव को ही ले लीजिए, जिम में हार्ट अटैक आने के बाद AIIMS में उनका इलाज चल रहा है। कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कहानी भी जिम से ही जुड़ी है। ऐसे में जहन में एक ही बात आती है, आखिर ऐसा क्या होता है कि ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते लोग ICU पहुंच जाते हैं। चेस्ट पेन होता है, ट्रेडमिल से नीचे गिरते हैं और सांसों पर इमरजेंसी लग जाती है। अगर आप भी इन मामलों को देखकर डरे हुए हैं तो यहां योगगुरु स्वामी रामदेव से जानिए कि कैसे अपने दिल को योग, प्राणायाम और आयुर्वेद से स्वस्थ रखा जा सकता है।
ऐसे 90% मामले युवाओं के साथ
राजू श्रीवास्तव, पुनीत राजकुमार और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला जैसे तमाम मामलों में हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो ये क्लॉट फॉर्मेशन होने से होता है। मतलब ये कि आर्टरी में इंजरी, छोटे ब्लॉक और स्ट्रेस की वजह से हार्ट की धमनी में अचानक खून का थक्का जम जाता है और ब्लड सप्लाई रुक जाती है। इस वजह से किसी भी शख्स को ना सिर्फ एक्सरसाइज करते हुए बल्कि गाड़ी चलाते, सोते हुए भी हार्ट अटैक आ सकता है। एक्सपर्ट की माने तो इस तरह के 90% मामले युवाओं के होते हैं।
हार्ट की स्ट्रेंथ को जानना जरूरी
किसी की भी जिंदगी में ऐसी अलार्मिंग सिचुएशन ना बने। एंजियोप्लास्टी यानि सर्जिकल प्रोसेस के जरिए आर्टरी में बाल जितना बारीक तार यानी स्टंट डालकर ब्लॉकेज खोलने की नौबत ना आए। तो इसके लिए क्या करें? तो इसके लिए सबसे पहले हार्ट की स्ट्रेंथ को जानना जरूरी है। क्योंकि भले ही BP-कोलेस्ट्रॉल का लेवल ठीक हो। लेकिन खराब लाइफ स्टाइल, जेनेटिक प्रॉब्लम, वर्क-लाइफ प्रेशर का असर दिल पर पड़ता है। ऐसे में आप किसी भी गोल को जल्दी-जल्दी पूरा करने के चक्कर में ना पड़ें। रोज पैदल चलें, पैदल चलने की स्पीड इतनी रखें कि आप हांफे नहीं। साथ ही स्ट्रेस जितना कम लेंगे हार्ट उतना हेल्दी रहेगा और इस सबके साथ योग-प्राणायाम को अपने जीवन में शामिल कर लेंगे, रोज ध्यान करेंगे और दिल की सुनेंगे तो दिल आपका साथ सालोंसाल देगा।
ऑर्टरीज ब्लॉक की क्या है वजह
Children's Health: बच्चों में तेजी से बढ़ रहे हर्निया के मामले, स्वामी रामदेव से जानिए बचाव के उपाय
ब्लॉक करता है ये गड़बड़ियां
क्या है एंजियोप्लास्टी?
ये हैं दिल के दुश्मन
30 के बाद सावधान, चेकअप जरूरी
30 के बाद डाइट प्लान
रोज़ योग के फायदे
दिल को स्वस्थ रखेंगे ये आसन
ताड़ासन
तिर्यक ताड़ासन
दंड-बैठक के लाभ
सर्वांगासन
वज्रासन
संपादक की पसंद