1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. High Blood Pressure Home Remedies: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कमाल के हैं ये 5 घरेलू उपाय, आज से ही अपनाएं

High Blood Pressure Home Remedies: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कमाल के हैं ये 5 घरेलू उपाय, आज से ही अपनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2021 10:17 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 02:39 pm IST

हाई ब्लड प्रेशर व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए बीपी को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से हाई बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।

How to Reduce High Blood Pressure Naturally at Home: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कमाल के हैं - India TV Hindi
How to Reduce High Blood Pressure Naturally at Home: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कमाल के हैं ये 5 घरेलू उपाय, आ Image Source : INSTAGRAM/ GCCBUSINESSNEWS

हाई ब्लड प्रेशर सेहत से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जो शरीर को धीरे-धीरे काफी नुकसान पहुंचाती है। हालांकि, शुरुआत में इसका अंदाजा नहीं लग पाता है जिस वजह से कई बार लोग लापरवाही कर जाते हैं जो आगे जाकर उनकी सेहत पर भारी पड़ती है। अचानक से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर काफी नुकसानदेह होता है लेकिन दिनचर्या में छोटे-छोटे से बदलाव करके और कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से हाई बीपी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। वैसे तो मार्केट में हाई ब्लड प्रेशर की कई दवाइयां भी आती हैं लेकिन इसका कोई सीधा समाधान नहीं है।

मुंह की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये 10 आसान घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

हाई ब्लड प्रेशर क्या है?

हाई ब्लड प्रेशर को 'हाइपरटेंशन' भी कहा जाता है, जिसका मतलब वो कंडीशन है जिसमें दिल की धमनियों (हार्ट आर्टरी)  में बल्ड फ्लो काफी तेज हो जाता है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

हाई बीपी के कारण

ऐसे लोग जो व्यायाम, खेल-कूद और कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं उन्हें हाई बीपी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा शुगर या दिल के मरीजों को भी हाई बीपी की समस्या हो जाती है। ज्यादा नमकीन चीजें खाने, या जंक फूड जैसे कि पिज्जा, बर्गर, मोमोज और नूडल्स आदि खाने से भी बीपी की समस्या हो सकती है। धूम्रपान और शराब के सेवन से या टेंशन लेने से भी बीपी बढ़ सकता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कमाल के हैं ये 5 घरेलू उपाय

लहसुन से मिलेगा फायदा

garlic
Image Source : INSTAGRAM/SUGAR.SALT.AND.SOULलहसुन 

लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही लहसुन का सेवन करने से इम्युनिटी भी बढ़ती है, बालों की देखभाल और स्किन को भी फायदा मिलता है। लेकिन, लहसुन को पका कर नहीं खाना चाहिए क्योंकि पकाने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते है। ऐसे में लहसुनस का अचार खाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

काली मिर्च है सहायक

अगर आपका बीपी अचानक बढ़ जाए तो उस समय आप आधा गिलास पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर पिएं, इससे आपके राहत मिलेगी। इसके अलावा अगर आप काली मिर्च का नियमित रूप से सेवन करेंगे तो आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। काली मिर्च से पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होती है।

Instant Home Remedies for Headache: सिरदर्द को चंद मिनटों में दूर कर देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे, ऐसे करें इस्तेमाल

प्याज हैं फायदेमंद 

प्याज के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। प्याज में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे ब्लड वेसेल्स पतली हो जाती है। यही कारण है कि प्याज का सेवन कर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। 

आंवला खाने से मिलेगा फायदा 

amla
Image Source : INSTAGRAM/#AMLAआंवला 

आंवले का सेवन करने से ना केवल हाई ब्लड प्रेशर में राहत मिलती है बल्कि यह कई बीमारियों को भी दूर करता है। आप सिर्फ आंवला या फिर आंवला का पाउडर पानी में डालकर पी सकते हैं इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा आवंले को शहद में मिलाकर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है।

वजन कम करें

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अपना वजन कम करें। अगर आप 5 to 10 पौंड वजन भी कम कर लेते हैं तो आपका बीपी लेवल ठीक रहेगा। इसके साथ ही आपको दूसरी बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। 

यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़़ी अन्य बड़ी खबरें- 

खिसक जाए नाभि तो घबराएं नहीं, बस अपनाएं ये खास उपाय

सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है सूरजमुखी का तेल, जानें 5 बड़े लाभ

लंबाई बढ़ाने में असरदार है ये आयुर्वेदिक नुस्खा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

नोट- ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए हैं। इसमें किसी डॉक्टर की सलाह नहीं ली गई है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।