1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्किन सहित इन एलर्जी को जड़ से खत्म करेंगे ये घरेलू उपाय, स्वामी रामदेव से जानें देसी उपचार

स्किन सहित इन एलर्जी को जड़ से खत्म करेंगे ये घरेलू उपाय, स्वामी रामदेव से जानें देसी उपचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2020 10:58 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 10:26 am IST

अगर आप किसी भी तरह की एलर्जी की समस्या को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो योगासन के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इनसे आपको तुरंत लाभ मिलेगा।

स्किन सहित इन एलर्जी को जड़ से खत्म करेंगे ये घरेलू उपाय, स्वामी रामदेव से जानें देसी उपचार- India TV Hindi
स्किन सहित इन एलर्जी को जड़ से खत्म करेंगे ये घरेलू उपाय, स्वामी रामदेव से जानें देसी उपचार Image Source : INDIA TV

एलर्जी का असर स्किन के साथ-साथ आंख, नाक, मुंह या फिर फेफड़ों में नजर आता है। एलर्जी कई तरह की हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर चौथा व्यक्ति किसी न किसी तरह की एलर्जी से परेशान हैं। 

स्वामी रामदेव के अनुसार आपको खाने-पीने या फिर किसी महक से भी एलर्जी हो सकती हैं। अगर आप इस समस्या को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो योगासन के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इनसे आपको तुरंत लाभ मिलेगा।  

एलर्जी  के लक्षण

  • नाक बंद होना
  • कंजक्टिवाइटिस
  • बार-बार छींक आना
  • सिर भारी होना
  • नाक में पोलिप होना
  • साइनोसाइटिस
  • आर्टिकेरिया एलर्जी

हर तरह की एलर्जी को जड़ से खत्म करेंगे ये योगासन, बार-बार छींक आना, नाक बंद की समस्या से भी मिलेगा छुटकारा

एलर्जी होने के कारण

  • किसी फूड के कारण
  • पालतू जानवर
  • मौसम के बदलाव
  • फल-फूल या सब्जी के कारण
  • पोलेन के कारण
  • किसी भी तरह की खुशबू के कारण
  • दवाओं के कारण
  • धूल-धुंआ के कारण

कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने में रामबाण साबित हुई आयुर्वेदिक जड़ी बूटी त्रिफला, जानें इसके फायदे और नुकसान

एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय

  • 100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम काली मिर्च और 20 ग्राम खांड खाने से आपको छींक, नजुला जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • 5 काली मिर्च और 5 बादाम चबाकर खा लें। इससे छींक  में लाभ मिलेगा।
  • किसी भी तरह की नाक संबंधी एलर्जी हैं तो सरसों का तेल, बादाम रोगन या फिर अणु तेल को नाक में डाल ले। 
  • दूध में हल्दी, शिलाजीत और च्यवनप्राश डालकर पिएं। इससे हर तरह की एलर्जी से छुटकारा मिलेगा। 
  • बच्चों को 1-1 गोली श्वासाहारि खाली पेट खिलाएं। अगर बड़े को किसी भी तरह की एलर्जी हैं तो 2-2- गोली का सेवन करे।
  • तुलसी, गिलोय, काली मिर्च, अश्वगंधा, मुलेठी को मिलैाकर इसका सेवन करें। इससे  लाभ मिलेगा। 
  • लौंग आदि वटि, खदिरादि वटी खाने से मिलेगा लाभ।
  • लौंग को हल्का भुनकर काली मिर्च और थोड़ी सी मिश्री और मुलेठी के साथ खाएं।

भूलकर भी ना करें इन 5 फूड्स का सेवन, हो सकते हैं स्किन एलर्जी के शिकार

  • श्वाहारि क्वाथ पकाकर पी लें। 
  • 5 काली मिर्च, 2 चमम्च गाय का घी और थोड़ी खांड खाली पेट सुबह और शाम खा लें। इससे अर्टिकेरिया एलर्जी से लाभ मिलेगा। 
  • अर्टिकेरिया एलर्जी के कारण स्किन में रैशेज पड़ गए है तो नारियल का तेल में कपूर को मिक्स करके इसे स्किन में लगाए। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल का इस्तेमालल कर सकते हैं।
  • शीतपित्त भंजन रस और हरिद्रा खंड का करें सेवन।
  • नाभि में 2-3 बूंद सरसों की तेल की डालें। इससे जुकाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा।
  • दोनों कानों के ऊपर हिस्से में गर्म तेल से मालिश करे। इससे भी लाभ मिलेगा।
  • गले की एलर्जी के लिए नमक पानी का गरारा करें। इससे लाभ मिलेगा।

खाली पेट पिएं ये होममेड फैट किलर ड्रिंक, 10 दिन में घट जाएगा कई किलो वजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।