1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

चश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2021 10:26 am IST,  Updated : Jan 21, 2021 02:47 pm IST

लगातार मोबाइल, कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। गैजेट्स से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें आपकी आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। जानिए स्वामी रामदेव से कारगर उपाय।

चश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी- India TV Hindi
चश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी Image Source : INSTAGRAM/EYE.SIGHTPK/

लगातार मोबाइल, कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। गैजेट्स से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें आपकी आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। बड़े ही नहीं बच्चों को भी इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का स्क्रीन टाइम भी काफी बढ़ गया है। जिससे बच्चों की नजर भी कमजोर हो रही है। इसके साथ ही आंखों में दर्द, जलन, आंखों से पानी आना, सुखापन, आंखों में खुजली जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार आंखों की रोशनी भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानिए ऐसे उपाय जिसके द्वारा नैचुरल तरीके से आंखों की रोशनी बढ़ सकती हैं।

अगर किसी को ग्लूकोमा की समस्या हैं और आंखों पर ज्यादा जोर पड़ रहा हैं तो शीर्षासन, सर्वांगासन नहीं करना है वह सिर्फ प्राणायाम करे।

बच्चों के बढ़े हुए वजन हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए शरीर की चर्बी कम करने का बेस्ट फॉर्मूला

चश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी
Image Source : INDIA TVचश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कारगर योगासम और प्राणायाम

शीर्षासन

  • चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं
  • त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  • रोज अभ्यास से सफेद बाल काले होते हैं
  • मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  • आत्मविश्वास, धैर्य, निडरता बढ़ाता है
  • एकाग्रता, उत्साह, याददाश्त बढ़ाता है
  • लंबाई बढ़ाने में कारगर
  • मोटापा कम करने में करे मदद

सर्वांगासन

  • तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है
  • दिल तक शुद्ध  खून पहुंचता है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  • थाइराइड ग्लैंड एक्टिव होता है
  • हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  • ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है

भस्त्रिका

  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  • प्रोस्टेट रोग में लाभ होता है
  • बलगम को खत्म करता है
  • नाक और सीने की समस्या दूर होती है
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • वजन घटाने के लिए बहुत कारगर
  • दिल को स्वस्थ रखने में सहायक
  • अस्थमा के रोग को दूर करता है
  • सांस की समस्या से मुक्ति मिलती है
  • शुगर को कंट्रोल करने में मददगार
  • लिवर और किडनी की मसाज होती है

बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है 'मस्कुलर डिस्ट्रॉफी', स्वामी रामदेव से जानिए कारगर इलाज

अनुलोम विलोम

  • बंद नाक खुल जाती हैं
  • फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है
  • एलर्जी से हो रहा स्ट्रेस खत्म करता है
  • लंग्स को रखे मजबूत
  • हार्ट को रखे हेल्दी
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  • दिन में दो बार 7-8 मिनट अभ्यास करें

त्राटक

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए त्राटक क्रिया सबसे ज्यादा कारगर है। रोजाना  5 से 15 मिनट करने से आंखों की खोई हुई द्रष्टि भी वापस आ जाती है। इसके साथ ही आंखों को जलन, आंखों के दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। इतना ही नहीं त्राटक क्रिया की शुरुआत 1 मिनट से करे और धीरे-धीरे करते हुए 20 मिनट तक कर सकते हैं। इसे 1 सप्ताह से 1 माह के अंदर आंखों में लगा मोटा चश्मा भी हट जाएगा। इस क्रिया के साथ आप अनुलोम विलोम भी कर सकते हैं। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।

मस्कुलर डिस्ट्राफी में कारगर होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा, डैमेज मसल्स भी हो जाएगी सही

जलनेति
यह जल द्वारा किया जाने वाली एक क्रिया है। इससे नैजल ट्रैक की सफाई ठीक ढंग से हो जाती है। इस जल में आप चाहे तो थोड़ा सा सेंधा नमक भी डाल सकते है। इसके लिए एक तरफ से नाक के होल में पानी डाला जाता है वह दूसरी तरह के होल  से आसानी से निकल आता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस क्रिया को करने के लिए खास पात्र की आवश्यकता होती है। इस क्रिया को करते समय गर्दन को तिरछी रखकर मुंह से सांस लेना है। कभी भी इस क्रिया को करते समय नाक से सांस न लें। ऐसा करने से पानी दिमाग में चल जाएगा।

ठंड में डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को कंट्रोल करेगी ये सब्जी, कब्ज की समस्या में भी मिलेगा आराम

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक औषधियां

  • अमृत रसायन या च्यवनप्राश का सेवन करे
  • आंवला का सेवन किसी भी रूप में करे
  • त्रिफला और धृत को दूध में डालकर पी लें।

चश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी
Image Source : INDIA TVचश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

  • आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट भी काम आ सकता है। इसके लिए पहली अंगूली और दूसरी अंगूली के बीच में दबाएं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।